सीमा हैदर की नागरिकता पर उठा विवाद, पूर्व पति ने की कार्रवाई की मांग
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें कई बेकसूरों की जान चली गई. इस हमले के बाद से भारत से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है. इसी बीच अपने प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान छोड़कर आई सीमा हैदर भी एक बार से सुर्खियों में आ गई है. सीमा के पहले पति गुलाम हैदर का बयान सामने आया है, जिसमें उसने कहा कि भारत में कुछ भी बड़ा हो सकता है.
इसके साथ ही गुलाम हैदर ने ये भी कहा कि सीमा हैदर पिछले दो सालों से भारत में अवैध तरीके से रह रही है. वीजा लेकर गए लोगों को तो भारत वापस भेज रहा है और अवैध तरीके से भारत में रह रही सीमा पर किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है. यही नहीं गुलाम हैदर ने ये भी कहा कि सीमा के पास जो बच्चे हैं. वह पाकिस्तानी हैं. उसने उन्हें भी पाकिस्तान वापस भेजने के लिए कहा.
एपी सिंह को सजा देने की मांग
गुलाम हैदर ने सीमा हैदर को जेल में डाले जाने की भी बात कही. सीमा के साथ-साथ वकील एपी सिंह को भी देश का दुश्मन बताया. उसने दोनों को सख्त सजा दिए जाने की बात कही. गुलाम ने कहा, “पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में कुछ भी बड़ा हो सकता है. बड़ी साजिश हो रही है.” साथ ही अपने बच्चों को भी पाकिस्तान ही बुला रहा है. गुलाम ने ये बातें ये एक वीडियो शेयर कर कही हैं.
अब फैसले का समय आ गया
गुलाम ने ये भी कहा कि सीमा अभी भी मेरे साथ निकाह में है. मेरा अभी तक सीमा के साथ तलाक नहीं हुआ है. अब फैसले का समय आ गया. सचिन और सीमा को उनके किए का फल मिलेगा. एपी सिंह अपना चेहरा चमकाने के लिए उनका केस देख रहा है. उसको खुद भी नहीं पता कि वो क्या बोलता है. 2 साल से मैं इंसाफ के लिए चिल्ला रहा हूं. सीमा अवैध तरीके से घुसकर रबूपुरा में बैठी है, उसे जेल भेजा जाए. मेरे 4 बच्चों को डिपोर्ट किया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है. वकील एपी सिंह लोगों को गलत मैसेज देता है. वो इंसान नहीं, हैवान है.
“अब मैं हिंदुस्तान की बहू हूं”
गुलाम ने कहा कि मैं हर बार भारत सरकार से अपने बच्चों को वापस भेजने की मांग करता हूं और एपी सिंह कहता है कि मैं अपने बच्चों को मारूंगा. अरे वो बच्चे मेरे जिगर के टुकड़े हैं. मैंने उनके लिए कितना कुछ किया. वह पाकिस्तानी बच्चे हैं. इधर सीमा का पहला पति उसे पाकिस्तानी बता रहा है. वहीं सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि उसे भारत में रहने देने की इजाजत दे दी जाए. सीमा ने कहा था वह पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब वह हिंदुस्तान की बहू है.
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण