रेनो क्विड ईवी को लेकर ग्राहकों की बढ़ती जा रही उत्सुकता
नईदिल्ली । रेनो भारत कंपनी की अपकमिंग कार क्विड ईवी को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। यह कार ग्लोबल मार्केट में पहले ही डेसिया स्प्रिंग ईवी के नाम से जानी जाती है और अब इसे ब्राजील में बिना किसी कवर के टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। खास बात यह है कि यही मॉडल भारत में भी कई बार टेस्टिंग के दौरान नजर आ चुका है और इसके 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत तक भारतीय बाजार में लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। क्विड ईवी का डिजाइन डेसिया स्प्रिंग ईवी जैसा ही रहेगा और यह 26.8 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक से लैस होगी, जिससे एक बार चार्ज करने पर करीब 220 से 305 किलोमीटर की रेंज मिलने की उम्मीद है। इसमें 65 बीएचपी का मोटर होगा, जो 125एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, लेन वॉच असिस्ट, डुअल डिजिटल स्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और साइड टर्न इंडिकेटर के साथ इलेक्ट्रिक ओआरवीएम शामिल हो सकते हैं।
एसयूवी लुक के लिए साइड क्लैडिंग भी दी जाएगी। इसके बजट सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए इसमें एलॉय व्हील की बजाय व्हील कवर और पुल-अप टाइप डोर हैंडल दिए गए हैं। भारत में लॉन्च होने के बाद यह टाटा टियागो ईवी, एमजी कॉमेट ईवी और सिट्रोन ईसी3 को कड़ी टक्कर दे सकती है। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब 7 लाख रुपये हो सकती है, जिससे यह देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक बन जाएगी। बता दें कि रेनो भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो को तेजी से विस्तार देने की तैयारी कर रही है।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण