गायब राशन पर डीलरों ने दिया गजब का बयान, कहा......
पीडीएस डीलरों ने तीन माह में 888 क्विंटल गरीबों का अनाज गायब कर दिया है। गायब हुए अनाज के पीछे जो तर्क दिया है वह भी चौंकाने वाला है। डीलरों ने विभाग को जानकारी दी है कि उनके अनाज चूहे खा गए हैं।
दरअसल, कटकमसांडी प्रखंड में पिछले वर्ष अगस्त माह से तीन माह में कागज पर 4947 क्विंटल अनाज चावल और गेहूं आवंटन किया गया था, लेकिन यहां के लाभुकों से बार-बार शिकायत मिल रही थी कि उन्हें अनाज कम दिया जा रहा है। जांच हुई तो 4059 क्विंटल अनाज (गेहूं और चावल) डीलरों के पास पाया गया।
एमओ शौकत सरवर ने मामले में क्या बताया
जांच कर रहे एमओ शौकत सरवर ने बताया कि गायब अनाज के बारे में जब डीलरों से जानकारी मांगी गई तो बताया कि उनके अनाज को चूहे खा गए हैं। डीलरों के जवाब के बाद इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
मालूम हो कि कटकमसांडी प्रखंड में जन वितरण प्रणाली की लगभग 127 दुकानें हैं। इन सभी ने अनाज को चूहे के खाने की बात कही है। डीलरों की यह बात विभाग को हजम नहीं हो रही है। इस पूरे प्रकरण के सामने जांच प्रारंभ होने से डीलरों में हडकंप है। बताया जा रहा है कि अगर सही से जांच की गई तो कई डीलरों के लाइसेंस रद हो सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में