क्या यूनुस के राज में बांग्लादेश कट्टरपंथ की राह पर चलने लगा?
ढाका,। कभी अच्छा दोस्त रहा बांग्लादेश अब भारत का दुश्मन बनता जा रहा है। मोहब्बत करने वाला बांग्लादेश अब भारतीयों से नफरत करने लगा है। नोबेल शांति प्राप्त मोहम्मद यूनुस के राज में बांग्लादेश कट्टरपंथ की राह पर चलने लगा है। अब उसे दोस्ती का लिहाज भी नहीं रहा यही वजह है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्चायार बढ़ गए हैं।
बांग्लादेश में चरमपंथियों का बोलबाला हो गया है। बांग्लादेश में सड़कों पर भारत के खिलाफ खुलकर प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत और भारतीयों को खुलेआम धमकी दी जा रही है। एक के बाद एक कई इस्कॉन मंदिरों पर हमले हो रहे हैं। इस बीच बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर और बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यकों को धमकी देने का कथित वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बांग्लादेशी कट्टरपंथी ने सभा की और इस्कॉन पर बैन लगाने की मांग की। उपद्रवियों ने मांग की कि ‘इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाओ नहीं तो हम उन्हें काट देंगे।
शेख हसीना के देश छोड़ते ही बांग्लादेश पूरी तरह से कट्टरपंथ की चपेट में है। अब सवाल है कि क्या नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले यूनुस लगातार नफरत का बीज बो रहे हैं। क्या वही अल्पसंख्यकों के प्रति भड़की आग को और हवा दे रहे हैं। अगर ऐसा नहीं है तो फिर वह बांग्लादेश में एक्शन क्यों नहीं ले रहे? बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को टारगेट किया जा रहा है।
बांग्लादेश में प्रदर्शनकारी भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे। आईएसआईएस के झंडे लहराते हुए कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों के उग्रवादी दिखाई दिए। आतंकी संगठन का झंडा हाथ में होने के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। इन उग्रवादियों ने भारत पर हमला करने और भारतीय नागरिकों की हत्या करने की कसम खाई। इस बीच भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली बीटिंग रिट्रीट भी रोक दी गई है।
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
हाई कोर्ट ने मंत्री के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
पूर्व टीएमसी सांसद पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी
फिल्म को लेकर केरल की राजनीति गरमाई