दिलजीत दोसांझ ने परिणीति चोपड़ा को लेकर कही ये बात
दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा इन दिनों इम्तियाज अली की नई फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर खूब लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए हैं. 'अमर सिंह चमकीला' फिल्म में दिलजीत दोसांझ दिग्गज सिंगर का किरदार निभा रहे हैं, तो वहीं परिणीति चोपड़ा चमकीला की पत्नी अमरजोत के किरदार में नजर आ रही हैं. दिलजीत और परिणीति दोनों ही फिल्म के प्रमोशन में खूब बिजी चल रहे हैं. इन्हीं सब के बीच दिलजीत दोसांझ ने एक इंटरव्यू के बीच कह दिया है कि 'अमर सिंह चमकीला' के लिए उन्हें परिणीति चोपड़ा की सिंगिंग स्किल्स से कोई उम्मीद नहीं थी.
परिणीति चोपड़ा संग करते थे मजाक!
दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है. जहां दिलजीत दोसांझ ने 'अमर सिंह चमकीला' की शूट के दौरान फेस किए चैलेंज्स पर बात की है. दिलजीत ने कहा- 'यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि लोगों ने चमकीला के गानों को कविताओं की तरह सुना है. तो अगर कोई और उन गानों को गा रहा है तो 101 परसेंट वह अजीब लगेंगे. लेकिन हमने कोशिश की है और एआर रहमान सर की टीम ने हमारी बहुत मदद की है.' दिलजीत दोसांझ ने साथ ही बताया कि कैसे वह और इम्तियाज अली परिणीति चोपड़ा से अक्सर सेट पर मजाक करते थे. वह परिणीति को अलग पिच पर गाने के लिए कहते और म्यूजिशियन को दूसरे लेवल का पिच दे देते थे.
दिलजीत को नहीं थी परिणीति से उम्मीद!
दिलजीत दोसांझ ने साथ ही बताया- 'परिणीति से उन्हें उम्मीद नहीं थी क्योंकि अमरजोत का हिस्सा मुश्किल था. अमरजोत एक ऊंची पिच पर गाया करती थीं. तो हमने कोशिश की है लेकिन मैं चमकीला की तरह नहीं गा सकता और परिणीति अमरजोत की तरह नहीं गा सकतीं. हमने सिर्फ कोशिश की है.' बता दें, परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ, इम्तियाज अली की अगली फिल्म में दिग्गज सिंगर अमर सिंह चमकीला और अमरजोत का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं.
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा