गाजियाबाद लोगों के सिर चढ़कर बोली देशी-विदेशी शराब
गाजियाबाद । वित्तीय वर्ष 2022-23 में 12,71 करोड़ रुपये के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष में अभी तक गाजियाबाद आबकारी विभाग को 14.82 करोड़ रुपये का राजस्व जमा किया, जो गत वित्तीय वर्ष के मुकाबले दो करोड़ रुपये से अधिक रहा। शराब के शौकीन की बात करें तो विदेशी के मुकाबले इस वर्ष देशी पीने वालों ने बाजी अपने नाम की। विदेशी शराब की बिक्री दूसरे और बीयर की बिक्री गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष पिछड़ गए। शराब के शौकीनों ने उत्तर प्रदेश के राजस्व में योगदान देने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। मौजूदा वित्तीय वर्ष में शराब की बिक्री और राजस्व प्राप्ति के मामले में गाजियाबाद जिला इस बार भी प्रदेशभर में दूसरे नंबर पर रहा। इसमें सबसे बड़ा योगदान इंदिरापुरम, कौशांबी, विजयनगर, खोड़ा, लोनी, वैशाली, राजनगर और कविनगर के लोगों का रहा, जहां शराब के ठेकों पर सर्वाधिक शराब की बिक्री दर्ज की गई। होली पर्व पर ही यहां एक दिन में नौ करोड़ की देशी-विदेशी शराब के साथ बीयर की बिक्री हुई। हां, आबकारी विभाग से ली गई जानकारी में देशी-विदेशी के मुकाबले इस बार बीयर के शौकीनों की संख्या घटी है। वहीं देशी शराब की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा