लोगों द्वारा पीटे जाने से नशेड़ी की मौत
शामली। यूपी के शामली के जलालाबाद इलाके में लोगों द्वारा पीटे जाने से एक नशेड़ी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत पर 3 भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। लोगों ने कथित रूप से मोहम्मद फिरोज की पिटाई कर दी जब वह नशे में दूसरे व्यक्ति के घर में घुस गया। वहीं मृतक के भाई ने साजिश के तहत इस हत्या का आरोप लगाया है। यह घटना अलीगढ़ में एक व्यक्ति की 18 जून को चोरी के संदेह में भीड़ के हत्या किए जाने के ठीक 18 दिन बाद हुई है।
जलालाबाद में युवक फिरोज कुरैशी पर आरोप है कि वह दूसरे के घर में घुस गया। इसके बाद घर के लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लोगों ने उसे पीटने के बाद पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। उसने फिरोज को अपने कब्जे में लिया। पिटाई के कारण फिरोज की स्थिति गंभीर लग रही थी। पुलिस ने फिरोज के परिवार के लोगों को बुलाया। उसे घर भेज दिया। फिरोज की पिटाई अधिक होने के कारण हालत खराब होने लगी। घर पर ही उसकी मौत हो गई।
अब इस मामले में फिरोज के भाई ने पिटाई करने वालों पर साजिश का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। मृतक के भाई का आरोप है कि फिरोज की आरोपी के साथ कुछ दिन पहले बहस हो गई थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच तनातनी थी। अब वे लोग फिरोज पर घर में घुसने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने 3 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान