ईडी ने कोर्ट से मांगा समय
रांची। Hemant Soren Case Update : जमीन घोटाला मामले (Ranchi Land Scam) में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की जमानत याचिका (Hemant Soren bail plea) पर ईडी (ED) कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत में अगली सुनवाई एक मई को निर्धारित की है। ईडी ने उन्हें जमीन घोटाले के आरोप में 31 जनवरी की रात पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया था।
16 अप्रैल को पूर्व सीएम ने दायर की थी जमानत याचिका
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन रांची के बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन घोटाले के आरोपित हैं। हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के 75 दिनों बाद 16 अप्रैल को रांची की एक विशेष अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर की थी।यह मामला सुनवाई के लिए ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में सूचीबद्ध है।
याचिका में हेमंत सोरेन ने खुद को बताया निर्दोष
16 अप्रैल को सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई थी। अदालत में ईडी के आग्रह को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 23 अप्रैल को निर्धारित की थी। अपनी याचिका में स्वयं को निर्दोष बताते हुए उन्होंने जमानत की सुविधा प्रदान करने की मांग की है।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल