सीजफायर का असर: तेल सस्ता होते ही Sensex-Nifty में जोरदार उछाल
US-Iran Ceasefire: अमेरिका ने ईरान के साथ चल रही जंग को लेकर सीजफायर का ऐलान किया है. सीजफायर के ऐलान होते ही कच्चे तेली की कीमत भर-भराकर गिर गई और अमेरिकी शेयर बाजार में तूफानी तेजी आ गई. भारतीय शेयर बाजार में भी तगड़ी उछाल देखने को मिली है. निफ्टी करीब 800 अंक और सेंसेक्स 26,00 अंक बढ़ा है.
कच्चे तेली कीमत जो मंगलवार की रात लगभग 116 डॉलर प्रति बैरल रही है. वह गिरकर अब सिर्फ 95 डॉलर के करीब पहुंच गई है. यानी सीजफायर की घोषणा के बाद करीब 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. डाउ जोंस फ्यूचर करीब 900 अंक उछला है. इसके साथ ही गिफ्ट निफ्टी भी करीब 3.5 प्रतिशत ऊपर है. भारतीय शेयर बाजार भी तगड़ी उछाल के साथ खुला.
क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान के साथ दो हफ्तों के लिए सीजफायर पर सहमति जताई है. यह समझौता इस शर्त पर आधारित है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से तुरंत खोला जाएगा. ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान उस दौरान किया. जब उनकी डेडलाइन का समय खत्म होने वाला था. ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोलता तो उस पर ऐसा हमला करेंगे कि याद रखेगा. क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की वजह से न सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनियाभर के देशों को नुकसान हो रहा था. कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगी थीं.

तनाव कम करने के लिए अहम कदम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा करने के दौरान कहा कि यह तनाव कम करने के लिए अहम कदम है. ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलना होगा. ट्रंप ने कहा कि सीजफायर का फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ बातचीत के बाद लिया गया है.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा