झारखंड में आज शाम 6 बजे थम जाएगा चुनावी प्रचार
देश का चौथा और झारखंड के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को होने वाली है. इस चरण में चार सीटों पर चुनाव होने वाला है. खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिंहभूम की सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे.
'तीन चरण के बाद एनडीए के गुट में निराशा'
वहीं कांग्रेस नेता कुमार राजा ने कहा कि तीन चरण के बाद एनडीए के गुट में निराशा है. क्योंकि साउथ में साफ और नॉर्थ में हाफ हो गई है. जिस तरीके से मतदान का प्रतिशत गिरा है. उन्होंने आगे कहा कि इससे जनता में आक्रोश झलकता है. अब झारखंड की बारी है. यहां पर भी आदिवासी और दलितों के साथ अन्याय किया गया है. इसका जवाब भाजपा और एनडीए गठबंधन को पुरजोर तरीके से मिलेगा.
कांग्रेस मुख्यालय में बना हुआ रूम
देश भर में चुनावी सरगर्मी बढ़ चुकी है. डिजिटल होते इस भारत में राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार का अभियान भी डिजिटल रूप से चल रहा है. जनता के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर आजमाइश कर रहे हैं. झारखंड में चौथे चरण यानी की 13 मई को चुनाव शुरू हो रहे हैं.
कांग्रेस मुख्यालय से हर एक गतिविधि पर पैनी नजर
इस दिन चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है और INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस अपने वॉर रूम के जरिए अपने प्रत्याशियों के सघन प्रचार अभियान में जुट गई है. जिन लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. उन क्षेत्रों पर कांग्रेस मुख्यालय से हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान