इलेक्ट्रिक बाइक फ्लाइंग फ्ली सी6 अगले साल लॉन्च
नई दिल्ली । महंगी बाइक्स बनाने वाली रॉयल एनफील्ड कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक फ्लाइंग फ्ली सी6 को लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी की यह बाइक वित्तीय वर्ष 2026 की चौथी तिमाही यानी जनवरी से मार्च के बीच भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी। यह बाइक रॉयल एनफील्ड की नई इलेक्ट्रिक बाइक्स की फ्लाइंग फ्ली सीरीज की पहली पेशकश होगी, जिसके बाद एस 6 मॉडल भी जल्द बाजार में आएगा। फ्लाइंग फ्ली सी6 में कई खास तकनीकी फीचर्स दिए गए हैं। बाइक का कंट्रोल सिस्टम कंपनी ने खुद विकसित किया है, जो थ्रॉटल, ब्रेकिंग और रीजनरेटिव ब्रेकिंग को स्मार्ट तरीके से मैनेज करता है।
इसमें 5 प्री-सेट राइडिंग मोड्स हैं, जिन्हें यूजर अपनी जरूरत और सड़कों के हिसाब से कस्टमाइज कर सकता है। इसके अलावा, इस बाइक को स्मार्टफोन की मदद से स्मार्ट की की तरह अनलॉक और स्टार्ट किया जा सकेगा। चार्जिंग के लिए इसे आम घरेलू तीन-पिन प्लग से भी चार्ज किया जा सकता है, जिससे अतिरिक्त चार्जिंग सेटअप की जरूरत नहीं होगी। फ्लाइंग फ्ली सी6 में फुल डिजिटल फीचर्स जैसे कॉर्नरिंग एबीएस, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, एलईडी लाइटिंग और डिजिटल डिस्प्ले शामिल हैं।
यह बाइक खासतौर पर शहरों के लिए डिजाइन की गई है, जहां हल्के और फुर्तीले वाहन की मांग ज्यादा होती है। रॉयल एनफील्ड इस इलेक्ट्रिक बाइक के जरिए इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी अपनी क्लास और भरोसेमंद छवि बनाए रखना चाहती है। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट पर 200 से ज्यादा इंजीनियर काम किए हैं और अब तक 45 पेटेंट भी फाइल किए जा चुके हैं।
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब