सोनाक्षी-जहीर इकबाल की शादी के बाद आया पिता शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन, कहा....
एक बेटी की शादी की खुशी सबसे ज्यादा अगर किसी को होती है, तो वो उसके माता-पिता होते हैं। इस समय बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी उसी खुशी को महसूस कर रहे होंगे। उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ रविवार को शादी कर ली है।
दोनों ने परिवार की मौजूदगी में सिविल मैरिज की और फिर रिसेप्शन का आयोजन किया। हालांकि, अपनी इंटर-रिलिजन मैरिज की वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। इस वजह से एक्ट्रेस ने शादी की फोटो शेयर करते समय इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन को भी बंद कर दिया। अब बेटी की शादी के बाद पिता शत्रुघ्न ने पहली बार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया कपल को आशीर्वाद
सोनाक्षी और जहीर की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने बातचीत के दौरान उनकी सिविल मैरिज पर प्रतिक्रिया दी है। जब एक्टर से पूछा गया कि वह अपनी बेटी की शादी के दिन कैसा महसूस कर रहे थे, तो शत्रुघ्न ने कहा कि यह भी कोई पूछने की बात है। हर पिता इस पल का इंतजार करता है, जब उसकी बेटी को उसके चुने हुए दूल्हे को सौंप दिया जाता है। उनकी जोड़ी सलामत रहे।
इसके आगे अभिनेता ने कहा कि 44 साल पहले, शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पसंद की एक बहुत ही सफल, बहुत खूबसूरत, बहुत प्रतिभाशाली लड़की पूनम सिन्हा से शादी की थी। अब सोनाक्षी की बारी है कि उसने अपनी पसंद के लड़के से शादी की।
जहीर ने छुए थे शत्रुघ्न सिन्हा के पैर
23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रजिस्टर मैरिज की है। शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिले। एक वीडियो में देखने को मिला था कि जहीर ने शादी होने के बाद ससुर शत्रुघ्न सिन्हा और सास पूनम सिन्हा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर