बिहार के 31 जिलों में हॉट डे की आशंका
पटना । बिहार की राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में गर्म पछुआ हवा चल रही है। इस वजह से अगले 3-4 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 31 जिलों में हॉट डे रहने की आशंका जताई है। इसके अलावा बिहार के अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक पटना सहित मध्य और दक्षिणी बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दूसरी तरफ बिहार में मानसून 13 से 15 जून के बीच दस्तक दे सकता है। वहीं 9 जून को राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के एक या दो स्थानों पर लू की संभावना है। राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है। उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है। 10 जून को राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के एक या दो स्थानों लू की संभावना है। राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है। राज्य के उत्तर, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व भागों के एक या 2 स्थानों पर मेघगर्जन व आकाशीय बिजली व तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा) चल सकती है। वहीं 11 जून को उत्तर, दक्षिण-मध्य एवं दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली व तेज हवा 40-50 किमी प्रति घंटा चलने की संभावना है। राज्य के पश्चिम भागों के एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर