डॉक्टर ने बेवफाई से तंग होकर लगा ली थी फांसी, प्रेमी गिरफ्तार
बिलासपुर । बाबजी नगर तिफरा निवासी चिकित्सक पूजा चौरसिया के आत्म हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो चिकित्सक का सरकंडा निवासी युवक के साथ 1 साल से प्रेम संबंध था। प्रेमी ने जब उसे नजर अंदाज करना शुरू किया तो उसने आत्महत्या कर ली। आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस के अनुसार बाबजी नगर तिफरा निवासी चिकित्सक पूजा चौरसिया पति अनिकेत कौशिक (48) का शव 11 मार्च को उनकी मां के घर में लटकता हुआ मिला था। घटना के दौरान पूजा चौरसिया के परिजनों ने पूजा के पति अनिकेत कौशिक पर हत्या करने का संदेह जाहिर किया था। पुलिस ने आत्महत्या या हत्या के मामले की जांच के दौरान पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने की पुष्टि होने के बाद टेक्नीकल साक्ष्य के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने जांच में पाया कि डॉक्टर पूजा चौरसिया का सरकंडा निवासी बिल्डर सूरज पांडेय के साथ 1 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों साथ में काफी समय व्यतीत भी करते थे। मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतका के आत्महत्या करने से पहले सूरज पांडेय प्रेमिका पूजा से दूरी बनाने लगा था। सूरज पांडेय द्वारा नजरअंदाज करने से पूजा परेशान रहने लगी थी। 11 मार्च को उसने अपनी मां से बात की और फिर उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने कथित प्रेमी सूरज पांडेय को डॉक्टर पूजा चौरसिया को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का दोषी पाया। सिरगिट्टी पुलिस आरोपी कथित प्रेमी सूरज पांडेय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान