वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रामगढ़ महोत्सव में हुए शामिल
रायपुर : सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड में आयोजित एतिहासिक रामगढ़ महोत्सव में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ. पी. चौधरी ने एक दिवसीय प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने राम वनगमन पर्यटन परिपथ परिसर में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और मातृ स्मरण का संदेश दिया।
मंत्री चौधरी ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में ऐसे उत्सवों की अहम भूमिका होती है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को उन्होंने एक भावनात्मक और पर्यावरणीय पहल बताया, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करता है। रामगढ़ महोत्सव में स्थानीय लोक कला, संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन और हस्तशिल्प की विविध झलक देखने को मिली, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच और पहचान मिल रही है।
इस अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल एवं लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने भी चंदन के पौधे लगाए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, भरत सिंह सिसोदिया, आलोक दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय