'रामायण' से लीक हुई रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फर्स्ट फोटो
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज है। इस मूवी में पहली बार रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी का कमाल देखने को मिलेगा। दोनों एक्टर्स को 'राम' और 'सीता' के रोल में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड थे और अब उनका ये इंतजार खत्म हुआ।
'रामायण' के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फोटोज सामने आई हैं, जिसे देखने के बाद फैंस ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। मुंबई में रामायण की शूटिंग के लिए एक ग्रैंड सेट लगाया गया है। यहीं से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फोटोज वायरल हुई हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
सामने आई तस्वीरों में रणबीर, गेरुआ नहीं पीर्पल और मैरून कलर के आउटफिट में दिख रहे हैं। गले में सोने का हार और बाजू बंद पहना है। कानों में कुंडल और बाल लंबे हैं। साई पल्लवी भी उसी कॉन्ट्रास्ट के आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर सादगी है। हाथों में गोल्ड के हैवी कंगन दिख रहे हैं। दोनों का लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। इन तस्वीरों को देख लग रहा है कि ये 'राम' और 'सीता' की शादी के बाद वाला सीन है।
फैंस ने किया ये कमेंट
रणबीर कपूर और साई पलल्वी का 'राम' और 'सीता' वाला लुक सोशल मीडिया पर हिट नजर आ रहा है। एक यूजरे ने लिखा, 'साई पल्लवी को सीता के रोल में देख मैं बहुत खुश और इमोशनल हूं।' एक ने लिखा कि रणबीर और साई पल्लवी का नया लुक काफी धांसू है। हालांकि, कुछ यूजर्स को 'राम' और 'सीता' की ये जोड़ी मिसमैच भी लगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान