लगातार बारिश से नदी नालों में बाढ़
रायपुर । छत्तीसगढ़ में प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। 2 स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज हुई। प्रदेश के सरगुजा संभाग में लगातार बारिश हो रही है। हर दिन से हो रही बारिश से नदी नालों में बाढ़ आ गई है। वहीं धान रोपाई के बाद शुरू हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गये हैं।
प्रदेश से पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में बारिश हुई है। इसके चलते पूरे प्रदेश में बादल छाए रहे। भले ही पूरे प्रदेश में बादलों ने डेरा डाला, लेकिन बारिश प्रदेश के कुछ ही हिस्सों में हुई। प्रदेश में अभी तक हुई बारिश के आंकड़े देखे तो अब तक 910 मिमी बारिश हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल से उठा साइक्लोन झारखंड पर कम ऊंचाई पर केंद्रित है। इस साइक्लिक सर्कुलेशन एमपी और उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी दिख रहा है। इसी सर्कुलेशन के चलते सरगुजा में भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश में झमाझम शुरू हुए मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है। इसकी वजह है प्रदेश में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। हालांकि नमी के चलते 6-7 जिलों में बूंदाबांदी होती रहेगी। हालांकि 27 अगस्त से एक नया मानसून एक्टिव होगा। जो लगभग 12 से 15 दिनों तक बारिश कराएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन