फूड पाइप कैंसर, इन लक्षणों को न करें इग्नोर
भारत में कैंसर मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीजों की संभावना बेहद कम होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का पता तब चलता है जब यह अपने आखिरी स्टेज में होती है. कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है. खाने की नली से लेकर पेट, हाथ या होंठ तक में कैंसर हो सकता है. आज हम फूड पाइप में होने वाले कैंसर के बारे में विस्तार से बात करेंगे. कैंसर के शुरुआती लक्षणों को बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है. आज हम फूड पाइम में होने वाले कैंसर के शुरुआती संकेतों के बारे में विस्तार से बात करेंगे.
डॉक्टर्स के मुताबिक जिन लोगों के बार-बार में गले में इंफेक्शन होता है. उन्हें गले के कैंसर की बीमारी का रिस्क काफी ज्यादा रहता है. अगर किसी व्यक्ति को काफी वक्त से खाना निगलने में दिक्कत हो रही है तो संभावना है कि वह गले के कैंसर से पीड़ित हैं. क्योंकि यह एसोफैगल कैंसर के लक्षण हो सकते हैं.
डॉक्टर के मुताबिक जब गले के आसपास अनियंत्रित रूप से सेल बढ़ने लगे तो यह कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. कैंसर के सेल्स खाने की नली से लेकर पेट तक फैल सकता है. यह कैंसर खाने वाले पाइप में फैलता है. जब फूड पाइप में कैंसर होता है तो खाने की नली धीरे-धीरे ब्लॉक हो जाती है. इस कैंसर के शुरुआती लक्षण हैं गले में दर्द और खाना निगलने में परेशानी होना है. लेकिन कुछ लोग इन लक्षणों को एकदम से इग्नोर कर देते हैं. यही कारण है कि एसोफेगल कैंसर का पता अपने एडवांस स्टेज में चलता है.
किन लोगों को खतरा
जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स की परेशानी हद से ज्यादा होती है उन्हें भी एसोफैगल कैंसर के होने के चांससे बढ़ जाते हैं. साथ ही ऐसे लोग जो बहुत ज्यादा गर्म पानी या लिक्विड पीते हैं उनके भी गले में कैंसर होने के चांसेस बढ़ जाते हैं. ऐसी स्थिति में इन आदतों से बचना चाहिए.
कैसे करें बचाव
अगर आपके गले में अक्सर दर्द रहता है. साथ ही साथ खाना निगलने में परेशानी होती है या आवाज बदल रहे हैं तो इन लक्षणों को एकदम से इग्नोर मत कीजिए. क्योंकि अगर आप देरी करते हैं तो यह बीमारी गंभीर रूप ले लेगी है. इसके अलावा यह भी जरूरी है कि आप तंबाकू या धूम्रपान का सेवन कर रहे हैं या नहीं?
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा