यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन हुए ठगी का शिकार
लखनऊ। साइवर ठगों ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। इस बार उन्होंने एक नए तरीके से ठगी की है जिसके तहत ठगी करने वाले पहले कॉल कर नौ दबाने के लिए कहेंगे। फिर कार्ड का रजिस्टर्ड नाम और नंबर पूछने के बाद फोन काट देंगे। कुछ देर बाद आपके कार्ड से रकम पार हो जाएगी। इसका शिकार पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन हुए हैं। जालसाजों ने उनकी जानकारी हासिल कर 383 अमेरिकन डॉलर पार कर दिए। उन्होंने कार्ड ब्लॉक करवाने के बाद गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
विवेकखंड निवासी सेवानिवृत्त पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बताया कि आठ जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे उनके पास एक कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि वह एसबीआई से बोल रहा है। आपके पास एसबीआई क्रेडिट कार्ड है। उन्होंने हां जवाब दिया। इसपर जालसाज ने कहा कि क्रेडिट कार्ड पर एक लाख नौ हजार रुपए बकाया है। आलोक ने कहा कि उन्होंने कोई खरीदारी नहीं की है। बिल गलत है। इसपर जालसाज ने क्रेडिट कार्ड का नंबर बताया, जोकि गलत था। इस पर आलोक ने कार्ड उनका नहीं होने की बात कही। बातचीत के दौरान उसने आलोक से नौ दबाने के लिए कहा। साथ ही नाम और रजिस्टर्ड नंबर पूछा फिर फोन को काटने से पहले कहा कि आप बैंक में संपर्क कर लें। शाम करीब 6.30 बजे उनके पास ट्रांजेक्शन का मैसेज आया, जिसमें खाते से 383 अमेरिकन डालर लगभग 32 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी थी। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक कुमार पाण्डेय ने बताया कि कार्ड से हुए ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान