युवती ने अरपा नदी में लगा दी छलांग, तलाश जारी
बिलासपुर। शनिचरी रपटा पुल के पास उस वक्त हडक़ंप मचा गया जब एक युवती ने शनिचरी रपटा पुल से अचानक अरपा नदी में छलांग लगा दी, ये घटना आज शाम 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही हैं।वही रपटा पुल से युवती के कूदने की खबर लोगों ने पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आस पास लोगों से पूछताछ की तो युवती की सहेली ने घटना की जानकारी दी, इसी दौरान परिजन भी मौके पर पहुँच गए है और युवती की तलाश में जुट गए है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार लापता युवती का नाम साहिला चंद्राकर है जो 19 वर्ष की है,बताया जा रहा है की युवती टिकरापारा मामा भांजा तालाब के पास की रहने वाली है, जिसकी शादी चकरभाठा में सुनील वाधवानी से हुई थी, जो श्रीराम क्लॉथ मार्केट में काम करता है। परिजनों के अनुसार युवती का अपने ससुराल में विवाद चल रहा था जिसकी वजह से ही वह 2 दिन पहले परेशान होकर अपने मायके आई थी और शाम को वह अपनी सहेली के साथ शनिचरी रपटा की ओर गई थी और उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर पुलिस और परिजन पहुँच गए है और उसकी तलाश कर रहे है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान