'मुझे सुसाइड बम दीजिए मोदी जी': कर्नाटक मंत्री का बयान हुआ वायरल
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आतंकवादियों के खिलाफ उबाल है और हर कोई सरकार से यही मांग कर रहा है कि उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस बीच कर्नाटक के एक मंत्री का बयान काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है।
कर्नाटक के मंत्री ने पीएम से की ये मांग
कर्नाटक के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री बीजेड जमीर खान का एक बयान इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद ही पाकिस्तान जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उन्हें अनुमति देते हैं तो वे खुद ही सुसाइड बम बांधकर पड़ोसी देशे से जंग करने चले जाएंगे।
शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेड जमीर अहमद खान ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से भारत का दुश्मन रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी और अमित शाह उन्हें अनुमति देते हैं तो वे युद्ध के लिए जाने को तैयार हैं। वह खुद पाकिस्तान को उड़ा देंगे।
जमीर खान ने कहा, "हम हिन्दुस्तानी हैं और पाकिस्तान का हमसे कभी कोई नाता नहीं रहा। पाकिस्तान हमेशा से हमारा दुश्मन रहा है। अगर पीएम मोदी, अमित शाह और केंद्र सरकार मुझे अनुमति दे तो मैं जंग करने के लिए खुद पाकिस्तान जाने को तैयार हूं।"
'मुझे सुसाइड बम दीजिए'
कर्नाटक के मंत्री ने पीएम मोदी और अमित शाह से उन्हें एक सुसाइड बम देने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा, "मैं युद्ध के लिए पाकिस्तान जाऊंगा, पीएम मोदी और अमित शाह मुझे सुसाइड बम दें, मैं उसे अपने शरीर से बांधकर पाकिस्तान जाऊंगा और उन पर हमला करूंगा।"
इससे पहले जमीर अहमद खाने ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा भी की और इस घटना को निर्दोष नागरिकों के खिलाफ घृणित और अमानवीय कृत्य बताया। उन्होंने कहा था कि हर भारतीय को एकजुट होना चाहिए और उन्होंने केंद्र से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाने का भी आह्वान किया था।
पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की गई थी जान
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा बैसरन मैदान में किए गए हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में ज्यादातर लोग पर्यटक थे। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर के एक गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण