आसमान छू रहे सोने-चांदी के भाव
नई दिल्ली। शुक्रवार को सोने की कीमत अपने नए आॅल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 341 रुपए महंगा होकर 86,089 रुपए पर पहुंच चुका है। जबकि 13 फरवरी को इसकी कीमत 85,748 रुपए थी। इससे पहले, 11 फरवरी को सोने ने 85,903 रुपए का आॅल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी की कीमत में भी तेजी आई है। एक किलो चांदी 1,945 रुपए बढ़कर 97,494 रुपए प्रति किलो हो गई, जो कल 95,549 रुपए थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना अब तक का सबसे ऊंचा स्तर 99,151 रुपए प्रति किलो पर बनाया था। 2025 में सोना 90 हजार तक पहुंच सकता है। सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के कई कारण बताए जा रहे हैं। इनमे कुछ निम्नलिखित कारण शामिल हो सकते हैं। ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं। डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है। महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है । शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।
शिक्षक ने मंत्री टेटवाल पर लगाया धमकाने का आरोप, उमंग सिंघार ने सुरक्षा और जांच की अपील की
समिति से इस्तीफा देकर BJD सांसद ने जताई नाराजगी, निशिकांत दुबे बने चर्चा का केंद्र
LPG के लिए जद्दोजहद: सागर में नहीं पता कब मिलेगा गैस सिलेंडर
खडगे का हमला: असम में कांग्रेस ने डबल इंजन सरकार पर उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
प्रधानमंत्री मोदी बोले- विकास की राह में शांति है पहली शर्त, असम में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद
शशि थरूर बोले- एक ही इलाके में प्रचार के चलते हुई देरी, पीएम मोदी के काफिले से जाम