धनबाद के प्रधानखंता स्टेशन पर मालगाड़ी हुई बेपटरी
धनबाद के प्रधानखंता स्टेशन पर मालगाड़ी पटरी से उतर गयी। घटना के कारण धनबाद-सिंदरी-टाटा रेल मार्ग के साथ हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर भी ट्रेनों के पहिए थम गए हैं। हावड़ा-रांची शताब्दी समेत कई ट्रेनें अलग अलग स्टेशन पर रोक दी गयी हैं।
स्टेशन मास्टर के रेलवे कंट्रोल को सूचना देने के बाद धनबाद से दुर्घटना राहत यान भेजा गया है। रेलवे की ओर से बताया गया कि खाली मालगाड़ी का रैक पाथरडीह भेजा गया था।
दोनों ओर की रेल लाइन हुई प्रभावित
प्रधानखंता क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी का एक डब्बा पटरी से उतर गया। घटना क्रॉसिंग पर होने के कारण धनबाद- सिंदरी -टाटा रेल मार्ग के साथ-साथ हावड़ा- दिल्ली रेल मार्ग के आप और डाउन दोनों लाइन पर रेल सेवा प्रभावित हो गयी।
घटना के कारण का पता नहीं चला है। प्रारंभिक तौर पर पॉइंट में गड़बड़ी बताया गया है। इंजीनियरिंग, आपरेटिंग और सेफ्टी विभाग के अधिकारी को जांच का निर्देश दिया गया है।
कौन सी ट्रेन कहां फंसी
- 12019 हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस प्रधानखंता में
- 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस आसनसोल में
- 13503 बर्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस बरकार में
- 08677 विष्णुपुर -धनबाद मेमू पाथरडीह में
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में