फिल्म सिटी के प्रस्ताव पर सरकार जल्द मुहर लगा सकती है
रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माताओं की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष की घोषणा से पहले एक एडवाइजरी कमेटी बनाई है। इसमें भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, फिल्म अभिनेता एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेश अवस्थी समेत 9 लोगों को सदस्य बनाए गए हैं। संस्कृति विभाग के संचालक एवं पर्यटन के एमडी विवेक आचार्य केंद्र सरकार ने सरकार को फिल्म सिटी एवं नया रायपुर के लिए विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव दिया है। इस पर भी जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। बता दे कि डॉ. रमन सिंह के तृतीय कार्यकाल में राजेश अवस्थी को अंतिम महीने में फिल्म विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद भूपेश बघेल की सरकार में इस पद पर नियुक्ति नहीं हुई थी। फिल्म निर्माता लंबे समय से पुनः नियुक्ति की मांग कर रहे थे। इस पर विचार कर विष्णु देव सरकार ने नई नीति निर्धारण करने राजेश अवस्थी सहित 9 सदस्यों की एडवाइजरी कमेटी बनाई है। यह कमेटी फिल्म इंडस्ट्री के लिए जो आवश्यक सुविधाएं होनी चाहिए इस पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर सरकार को देगी। इसके बाद सरकार नए सुझाव को फिल्म नीति में लागू कर फिल्म विकास निगम के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगी।राजेश अवस्थी छत्तीसगढ़ी एवं बॉलीवुड की फिल्मों में काफी लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने बतौर अभिनेता एवं लाइन प्रोड्यूसर बहुत सारे फिल्मों में एवं सीरियलों एवं वेब सीरीज में काम किया है। अन्य सदस्यों के अनुभव को देखते हुए यह निर्णय सरकार ने लिया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले संस्कृति विभाग के संचालक एवं पर्यटन के एमडी विवेक आचार्य केंद्र सरकार ने प्रस्ताव मांगे जाने पर फिल्म सिटी एवं नया रायपुर के लिए विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव लेकर गए थे। इसकी भी जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है, जिससे आने वाले समय में छत्तीसगढ़ फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों की भी भारी मात्रा में शूटिंग होने की संभावना है।
प्रेम प्रसंग के आरोपों के बीच युवक ने लगाए गंभीर आरोप
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
हाई कोर्ट ने मंत्री के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
पूर्व टीएमसी सांसद पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी