1250 सीटों वाला भव्य AC ऑडिटोरियम बनकर तैयार, उज्जैन को मिली आधुनिक सौगात
उज्जैन। देवास रोड स्थित सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय परिसर में शहर का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक गीता भवन बनकर लगभग तैयार हो गया है। धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के इस नए अंतरराष्ट्रीय केंद्र का लोकार्पण बुधवार, 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।
34 करोड़ से अधिक की लागत से बना अत्याधुनिक परिसर
पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करीब 34.84 करोड़ रुपये की लागत से 5.1 हेक्टेयर क्षेत्र में इस ढाई मंजिला भव्य भवन का निर्माण कराया गया है। संगीत महाविद्यालय के समीप बना यह परिसर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसका उद्देश्य शहर को एक बड़ा सांस्कृतिक और सामाजिक मंच प्रदान करना है।
1250 सीटों वाला शहर का सबसे बड़ा वातानुकूलित ऑडिटोरियम
गीता भवन की सबसे बड़ी खासियत इसका वातानुकूलित (AC) ऑडिटोरियम है, जिसमें एक साथ 1250 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसके अलावा परिसर में ग्रीन रूम, मल्टीपरपज हॉल, प्रशासनिक ब्लॉक, ई-लाइब्रेरी, लिफ्ट और 4 अतिरिक्त हॉल तैयार किए गए हैं। चालू वर्ष में 18 मार्च को भूमिपूजन के बाद 100 से अधिक कारीगर दिन-रात काम करके इसकी अंतिम फिनिशिंग, मंच सजावट और सीटिंग अरेंजमेंट को अंतिम रूप दे रहे हैं।
गुरु पूर्णिमा पर आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
लोकार्पण के अवसर पर गीता भवन में राज्य स्तरीय 'महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व' का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज की देखरेख में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और कला-संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ 50 से अधिक वरिष्ठ आचार्यों का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा।
नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का भंडाफोड़, अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी टीम
छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने उठाए सवाल, NSUI नेता के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR
भारत की बेटियों ने बढ़ाया देश का मान, नकवी से ट्रॉफी नहीं ली; मैदान से खाली हाथ निकले
मिट्टी के गणपति घर लाए हेमंत खंडेलवाल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विराट कोहली का टैटू कलेक्शन देखकर रह जाएंगे हैरान, हर निशान की है अपनी कहानी
BCCI की चेतावनी के बाद भी नहीं सुलझा ट्रॉफी विवाद, नकवी को लेकर सामने आई नई जानकारी
युवाओं से प्रदीप जोशी की अपील, ‘आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक बदलावों पर रखें नजर’
भोपाल में मिले बांग्लादेशी पासपोर्ट से खुला नेटवर्क का राज? एयरपोर्ट-सीपोर्ट पर निगरानी बढ़ी
दर्द में छटपटाती रही गर्भवती, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पिकअप बनी सहारा
Gen-Z से राहुल गांधी का पुराना कनेक्शन, पांच साल पहले इंदौर में शो के जरिए की थी बातचीत