तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और गरज-चमक के आसार
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सहित पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार सुबह तेज आंधी व तूफान के साथ मूसलधार बारिश हुई, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। सिर्फ राजधानी में चार लोगों की मौत हो गई।
आज के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को भी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है।
इसके लिए मौसम विभाग ने बकायदा रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी थंडरस्टॉर्म, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।
200 उड़ाने विलंबित
236 जगह पेड़ उखड़ गए और 200 उड़ाने विलंबित हुईं। सुबह पांच बजे से आठ बजे महज तीन घंटे के दौरान 77.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। 1901 से 2025 तक यह मई में 24 घंटे की दूसरी सर्वाधिक वर्षा है। इससे पहले 20 मई 2021 को 119.3 मिमी वर्षा हुई थी, जो आल टाइम रिकॉर्ड भी है। बारिश के कारण भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी हल्की वर्षा हो सकती है। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आरके जेनामणि ने बताया कि अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से मिलने वाली नमी और हवा के मिलने के कारण आंधी-तूफान के साथ वर्षा की स्थिति बनी है।
मौसम विज्ञानी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने के कारण नमी का स्तर तेजी से बढ़ा, जिससे गरज के साथ बादल बनने लगे। यह मानसून से पहले की एक आम विशेषता है।
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत
पश्चिम उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया। आंधी के चलते कई घरों के टीनशेड उड़ गए। उन किसानों को मायूसी हाथ लगी है, जिनके गेहूं सूखने के लिए खेतों में पड़े थे। तेज बरसात में गेहूं भीग गए हैं, जिससे उनके खराब होने की संभावना है।
आंधी में फंसी ट्राली के पलटने से धौलपुर के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। फिरोजाबाद में बिजली गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलसा है। एटा में एक किशोरी की मृत्यु हुई है, जबकि दूसरी झुलसी है।
बिहार में सीएम का हेलीकॉप्टर लैंड करते वक्त उड़ा टीन का शेड
राजगीर (नालंदा) में शुक्रवार को लगभग 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकाप्टर लैंड करते वक्त निकट में एक टीन का शेड हवा में उड़ने लगा। हालांकि कुछ देर में हेलीकाप्टर सुरक्षित लैंड कर गया तो लोगों ने राहत की सांस ली।
नियमानुसार हेलीपैड के आसपास कोई अस्थायी निर्माण या झंडे वगैरह नहीं होने चाहिए, क्योंकि हेलीकाप्टर के डैने से निकली तेज हवा से वह उड़कर नुकसान पहुंचा सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर स्थित स्पोर्ट्स एकेडमी में नवनिर्मित खेल सुविधाओं का लोकार्पण करने पहुंचे थे। उनके साथ हेलिकाप्टर में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी थे।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण