सीता सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर हेमंत सोरेन की पत्नी ने कहा......
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर कल्पना सोरेन ने प्रतिक्रिया दी है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा दा (सीता सोरेन के पति) केवल हमारे बड़े भाई नहीं बल्कि पिता समान अभिभावक थे। उन्होंने आगे कहा कि किसी के सामने झुकना झारखंडी के डीएनए में नहीं है।
राजनीति में आना नहीं चाहते थे हेमंत सोरेन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कल्पना सोरेन ने बताया कि हेमंत सोरेन राजनीति में आना नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा, "हेमंत जी के लिए स्वर्गीय दुर्गा दा केवल बड़े भाई नहीं थे, बल्कि पिता समान अभिभावक थे। 2006 में शादी के बाद इस परिवार का हिस्सा बनने के बाद मैंने हेमंत जी का बड़े भाई के प्रति सम्मान और समर्पण और दुर्गा दा का हेमंत के लिए प्यार देखा।"
कल्पना सोरेन ने आगे कहा कि हेमंत ने राजनीति को नहीं बल्कि राजनीति ने हेमंत को चुना है। उन्होंने कहा, "हेमंत जी राजनीति में शामिल होना नहीं चाहते थे, लेकिन दुर्गा दादा की मौत और बाबा के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें राजनीति में आना पड़ा। हेमंत जी ने राजनीति को नहीं, बल्कि राजनीति ने हेमंत जी को चुना है। जिन्होंने पहले आर्किटेक्ट बनने का फैसला कर लिया ता, उन पर अब जेएमएम की विरासत और संघर्ष को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थी।"
झुकना झारखंडी के डीएनए में नहीं: कल्पना सोरेन
पूर्व सीएम की पत्नी ने कहा कि जेएमएम पार्टी का जन्म समाजवाद और वामपंथ विचारधारा के समन्वय से हुआ है और यह सभी गरीबों की आवाज बनकर झारखंड में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा, "हेमंत जी जेल गए। वह उसी ताकत से लड़ रहे हैं, जिस ताकत से बाबा और स्वर्गीय दुर्गा दा ने पूंजीवादों और सामंतवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। वे झुके नहीं थे। वैसे भी झारखंड समाज में हमने कभी भी पीठ दिखाकर या समझौता करके आग बढ़ना नहीं सीखा है। झुकना झारखंडी के डीएनए में नहीं है।"
भाजपा में शामिल होने के बाद सीता सोरेन ने दावा किया कि जेएमएम में कभी भी उन्हें उनका हक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पिछले 14 वर्षों में उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह उन्हें नहीं मिला। इसलिए उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया।
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री