बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा: तीन लोगों की हुई मौत
बेमेतरा। बेमेतरा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये तीनों एक बाइक पर सवार थे। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बेमेतरा के ग्राम चोरभट्टी में यह हादसा हुआ है। मौत की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात शनिवार करीब 11.30 बजे बेमेतरा के ग्राम चोरभट्टी में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। ये युवक एक बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। सिटी कोतवाली बेमेतरा से मिली जानकारी अनुसार मृतकों का नाम कोमल साहू पिता भारत साहू उम्र 26, मुकेश पिता भारत साहू उम्र 24 व रवि पिता नरोत्तम यादव उम्र 24 सभी निवासी ग्राम अजुर्नी है। ये तीनों अपने एक रिश्तेदार के यहां विवाह कार्यक्रम में गए थे। वहां से वापस अपने घर अजुर्नी आ रहे थे। तभी नेशनल हाईवे स्थित ग्राम चोरभट्टी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने तीनों युवक को जिला अस्पताल लेकर आई। जिला अस्पताल में आने के बाद इनकी मौत हो गई। इन तीनों युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है। रात के समय ही पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आज रविवार को तीनों के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद