हाउसफुल 5 ने सितारे जमीन पर के लिए खड़ी कर दी मुश्किलें
नई दिल्ली। हाउसफुल 5 का क्रेज बीतते समय के साथ कम नहीं हो रहा है, बल्कि और ज्यादा बढ़ता ही जा रहा है, खासतौर पर विदेशों में तो फिल्म को भर-भरकर दर्शक मिल रहे हैं। यही वजह है कि अमेरिका से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सहित अलग-अलग देशों में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन अच्छा बिजनेस कर रही है।
जिस स्पीड से वर्ल्डवाइड अक्षय कुमार-रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की फिल्म दौड़ रही है, उससे साफ है कि आने वाले समय में किलर कॉमेडी आमिर खान की सितारे जमीन पर के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी करेगी। 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार इस फिल्म ने बुधवार को वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है, चलिए फटाफट देखते हैं आंकड़े:
बुधवार को भरी हाउसफुल 5 के मेकर्स की झोली
हाउसफुल 5 में दर्शकों को थिएटर तक लाने के लिए मेकर्स ने एड़ी से चोटी का दम लगा दिया था और वह इसमें सफल भी हुए थे। शायद यही वजह है कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन लाखों में आ गिरा है, लेकिन वर्ल्डवाइड अभी भी वहीं पुराना जलवा बरकरार है और मूवी हर सिंगल दिन में करोड़ों में खेल रही है। बुधवार को हाउसफुल 5 का कितना कलेक्शन हुआ, यहां देखें:
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार तक तकरीबन 269 करोड़ का दुनियाभर में कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने बुधवार को भी अच्छा बिजनेस किया है। रिलीज के 20वें दिन फिल्म के खाते में 2 करोड़ रुपए आए हैं और मूवी का कलेक्शन तकरीबन 271 करोड़ तक बॉक्स ऑफिस पर पहुंच चुका है।
| वर्ल्डवाइड | 271 करोड़ रुपए |
| ओवरसीज | 58 करोड़ रुपए |
| सिंगल डे बुधवार वर्ल्डवाइड | 2 करोड़ रुपए |
| इंडिया नेट | 179.73 करोड़ रुपए |
| इंडिया ग्रॉस | 213 करोड़ रुपए |
सितारे जमीन पर के लिए कैसे बन सकती है खतरा?
सितारे जमीन पर का कलेक्शन वर्ल्डवाइड अभी तक 5 करोड़ तक का हुआ है। जिस रफ्तार से हाउसफुल दौड़ रही है, उससे आमिर खान की फिल्म को खेलने के लिए खुला मैदान नहीं मिल रहा है। आमिर खान की फिल्म जितना कॉमेडी फिल्म के नजदीक पहुंचने की कोशिश कर रही है, ज्यादा कमाई कर हाउसफुल 5 उसे उतना ही दूर धकेल रही है। ऐसे में कम ही उम्मीद है कि सितारे जमीन पर हाउसफुल 5 का रिकॉर्ड तोड़ पाए।
हाउसफुल 5 के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक विदेशों में 58 करोड़ का बिजनेस किया है, जो अब तक छावा ही कर पाई है।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार