दुनियाभर में बजा हाउसफुल 5 की कमाई का डंका
नई दिल्ली। इस वक्त अगर कमाई के मामले में पूरी दुनिया में किसी मूवी की तूती बोल रही है तो वह अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 है। इंडियंस ऑडियंस के अलावा विदेशी लोगों ने भी इस कॉमेडी मूवी पर प्यार बरसाया है, जिसकी बदौलत वर्ल्डवाइड ये फिल्म धड़ल्ले से नोट छापती हुई आगे की तरफ बढ़ रही है।
गौर किया जाए हाउसफुल 5 के छठे के ग्लोबली कलेक्शन की तरफ तो आंकड़े काफी शानदार नजर आ रहे हैं और अब ये मूवी कमाई के जादुई आंकड़े के छूने के करीब पहुंच गई है।
वर्ल्डवाइड बजा हाउसफुल 5 का डंका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 240 करोड़ के मोटे बजट में बनी मल्टी स्टारर हाउसफुल 5 ने अब तक कमाई के मामले में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। विदेशों में इस मूवी ने उम्मीद से ज्यादा अच्छा कारोबार करके दिखाया है, जो इसके लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है। एक नजर डाली जाए हाउसफुल 5 के रिलीज के छठे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो वह अनुमानित 12 करोड़ के आस-पास रहा है।
जिसकी बदौलत अब अक्षय कुमार की इस मूवी की दुनियाभर में कमाई कुल 193 करोड़ के करीब पहुंच गई है और जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। यानी रिलीज के पहले वीक में ही ग्लोबली 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूकर हाउसफुल 5 अपना बजट निकालने की तरफ एक और कदम आगे बढ़ा देगी।
सिर्फ इतना ही नहीं हाउसफुल 5 ने अब तक विदेशों में 45 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके दिखाई है, जिससे ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि अक्षय कुमार का स्टारडम कितना काम आ रहा है।
डबल डिजिट में जारी कमाई
रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक हाउसफुल 5 ने वर्ल्डवाइड डबल डिजिट में कमाई का सिलसिला जारी रखा है। जो ये बताने के लिए काफी है कि ऑडियंस में इस कॉमेडी मूवी को लेकर किस कदर क्रेज बना हुआ है। आने वाले कुछ दिन निर्माता साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म के लिए बेहद अहम साबित होने वाले हैं।
जिस तरह से हाउसफुल 5 कमाई के मामले में दुनियाभर में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है, उस हिसाब से सेकेंड वीकेंड तक ये मूवी अपना बजट आसानी से निकालती हुई नजर आ सकती है।
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े