रामलला को भोग लगाने हैदराबाद के शख्स ने बनाया 1,265 किलो का लड्डू
अयोध्या । 22 जनवरी का इंतजार देश और दुनिया में रहने वाले हर भारतीय को है। भगवान राम के आगमन की सारी तैयारियां हो चुकी है। लोग इस स्वर्णिम पल के साक्षी बनने की तैयारी कर रहे हैं। हर किसी की कोशिश है कि वहां इस पल को खास बना सके। अपनी भक्ति दिखाने के लिए लोग कई तरह से भगवान राम को खुश करने में जुटे हैं। इस कड़ी में हैदरबाद के तेलंगाना में रहने वाले एक शख्स ने साढ़े बारह सौ किलो का विशाल लड्डू बनाया है।
हैदराबाद के रहने वाले नागभूषण रेड्डी नाम के शख्स ने अयोध्या में रामलाला को भोग लगाने के लिए 1,265 किलो का लड्डू बनाया है। इस लडडू को मंदिर में प्रसाद के तौर पर चढ़ाया जाएगा। लड्डू को आज हैदराबाद से फ्रिज में बंद कर अयोध्या ले जाया जाएगा, जहां पूजा के बाद लडडू को बतौर प्रसाद चढ़ाकर इसका वितरण किया जाएगा। इतना बड़ा लड्डू लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
इस बारे में नागभूषण ने बताया कि वहां राम मंदिर के लिए कुछ अलग करना चाहते थे। वे 2000 से श्री राम कैटरिंग चला रहे हैं। इसके बाद जिनके नाम से उनकी रोजीरोटी चल रही है, उसकी सेवा करने कि इच्छा जागी। इसके बाद उन्होंने मंदिर के भूमि पूजन से उद्घाटन तक मंदिर को हर दिन एक किलो लड्डू देने का फैसला किया। साथ ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में विशाल लड्डू से भोग लगाने का संकल्प लिया।
नागभूषण ने बताया कि इस लड्डू को बनाने में काफी मेहनत की गई है। इस बनाने में चौबीस घंटे लगे। इस लडडू को तीस लोगों ने मिलकर बनाया। लड्डू की सामग्री बना लेने के बाद लडडू को गोल आकार देने में ही चार घंटे का समय लगा। इसके बाद लड्डू पर काजू, पिस्ता और बादाम से जय श्री राम लिखा गया। अब लड्डू को फ्रिज में डालकर हैदराबाद से अयोध्या ले जाया जाएगा जहां भोग के बाद इसका वितरण किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा