बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सरक्षित रहेंगे
लखनऊ । यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। इसे लेकर हर दल अपना जोरदार प्रचार-प्रसार करने में लगा हुआ है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कहा कि भाजपा और सपा अपने-अपने गठबंधनों के साथ उपचुनावों के दौरान दोस्ताना मुकाबला करते थे, क्योंकि बसपा आमतौर पर ज्यादा उपचुनाव नहीं लड़ती थी। लोगों को गुमराह करने के लिए भाजपा कह रही है बटेंगे तो कटेंगे, जबकि सपा कह रही है जुड़ेंगे तो जीतेंगे। मायावती ने नया नारा देते हुए कहा कि ये होना चाहिए बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे। मायावती ने कहा कि जब से यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की घोषणा हुई है, और ये भी कि बसपा इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, तब से बीजेपी और समाजवादी पार्टी गठबंधनों की नींद उड़ गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान अधिकारी नहीं बल्कि सपा के गुंडे और माफिया सरकार चला रहे थे। हमारे पास ऐसी खबरें हैं कि इन उपचुनावों में सपा अपने गुंडों और माफियाओं को अंदर ही अंदर यह बता रही है कि अगर हम (सपा) ये उपचुनाव जीतेंगे और भविष्य में हमारी सरकार बनेगी, तभी तुम सुरक्षित रह पाओगे। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान अधिकारी नहीं बल्कि सपा के गुंडे और माफिया सरकार चला रहे थे। हमारे पास ऐसी खबरें हैं कि इन उपचुनावों में सपा अपने गुंडों और माफियाओं को अंदर ही अंदर यह बता रही है कि अगर हम (सपा) ये उपचुनाव जीतेंगे और भविष्य में हमारी सरकार बनेगी, तभी तुम सुरक्षित रह पाओगे। कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), शीशमऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) में उपचुनाव होने हैं। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई