भारत ने 300 अरब अमेरिकी डॉलर के जलवायु वित्त समझौते को किया खारिज
अजरबैजान। भारत ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए 300 अरब अमेरिकी डॉलर के नए जलवायु वित्त पैकेज को रविवार को खारिज कर दिया। भारत ने इस खारिज करते हुए कहा कि यह बहुत कम है और बहुत देर से दिया गया है।
‘ग्लोबल साउथ’ का संदर्भ दुनिया के कमजोर या विकासशील देशों के लिए दिया जाता है। अजरबैजान में हुई संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में राष्ट्रों ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए 300 अरब अमेरिकी डॉलर के वित्त समझौते पर सहमति जताई। आर्थिक मामलों के विभाग की सलाहकार ने भारत की ओर से बयान देते हुए कहा कि उन्हें समझौते को अपनाने से पहले अपनी बात रखने की अनुमति नहीं दी गई।
उन्होंने कहा कि 300 अरब अमेरिकी डॉलर विकासशील देशों की जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप नहीं है। यह सीबीडीआर और समानता के सिद्धांत के साथ अनुरूप नहीं है। भारतीय वार्ताकार ने कहा कि हम इस प्रक्रिया से नाखुश और निराश हैं और इस एजेंडे को अपनाए जाने पर आपत्ति जताते हैं। नाइजीरिया ने भारत का समर्थन करते हुए कहा कि 300 अरब अमेरिकी डॉलर का जलवायु वित्त पैकेज एक मजाक है। मलावी और बोलीविया ने भी भारत का समर्थन किया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद की गूंज फिर तेज, हाईकोर्ट में होगी विस्तृत सुनवाई
जायका टीम की ट्रांसको अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
सिंघार के सवालों पर विजयवर्गीय का पलटवार, बढ़ा सियासी तापमान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल
पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह