ताइवान के वायुक्षेत्र में घुसपैठ, 32 चीनी लड़ाकू विमान घुसे
ताइपे। चीन अपनी धाक जमाने कभी अपने आसपास के क्षेत्रों पर घुसपैठ करता रहता है। चीन की फिर हरकत सामने आई है, ताइवान ने गुरुवार को दावा किया कि चीनी के कई लड़ाकू विमान उसके वायुक्षेत्र में घुस आए। ताइवानी सेना ने कहा कि 24 घंटे के अंदर कम से कम 32 चीनी सैन्य विमानों को उसके क्षेत्र में देखा गया है। चीन की इस हरकत पर ताइवान भी एक्शन मोड में आ गया है। उसने बयान जारी कहा है कि ताइवान की सेना स्थिति की कड़ी निगरानी कर रही है। इस साल ताइवान के वायुक्षेत्र में चीनी घुसपैठ की ये दूसरी सबसे बड़ी घटना है।
ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीनी सैन्य विमानों के अलावा, पांच नौसैनिक जहाज भी उसके आसपास चल रहे हैं। तेरह विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर लिया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीनी गतिविधियों के जवाब में गश्ती विमान, नौसेना के जहाजों और तटीय मिसाइल सिस्टम को तैनात कर दिया गया है। इसी साल जनवरी के अंत में ताइवान द्वीप के आसपास 33 चीनी युद्धक विमानों को देखा गया था।
ताइवान ने पिछले महीने एक बयान में कहा था कि उसके आसपास 11 चीनी नौसैनिक जहाजों का पता लगाया है। चार लोगों को ले जा रही एक चीनी स्पीडबोट 14 फरवरी को ताइवान के किनमेन द्वीप के पास ताइवानी तट रक्षक द्वारा पीछा किए जाने के दौरान पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच गए। इसके बाद किनमेन द्वीपसमूह के पास चीन द्वारा एक पर्यटक नौका को रोक दिया गया था। इस पर ताइवन ने विरोध जताया जिससे द्वीप में तनाव बढ़ गया। किनमेन द्वीप चीन के तट से कुछ ही दूरी पर है, लेकिन इस पर ताइवान का नियंत्रण है।
गौरतलब है कि वर्ष 1949 के गृह युद्ध के दौरान ताइवान चीन से अलग हो गया था, लेकिन चीन दो करोड़ से अधिक की आबादी वाले इस द्वीप को अपना मानता है। चीन अपनी ताकत के बल पर इस क्षेत्र पर नियंत्रण करने की धमकी देता रहता है। इसी साल 13 जनवरी को राष्ट्रपति चुनाव में लाई चिंग-ते की जीत से चीन भड़क गया था। क्योंकि चीन लाई चिंग-ते नापसंद करता है।
Bhagyashree Birthday: 57 की उम्र में भी ‘मैंने प्यार किया’ वाली सादगी बरकरार
Indore News: डायल-112 ड्राइवर पर पालतू कुत्ते से हमला, FIR दर्ज
जबलपुर में बड़ा हादसा: NH-15 पर 5 साल पहले बना रेलवे ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त
MP News: CAG रिपोर्ट में 1200 करोड़ की राजस्व हानि का खुलासा
Core Portfolio: बाजार हो चाहे जैसा, स्थिरता देता है कोर पोर्टफोलियो
नई दवाओं के लॉन्च से घरेलू फार्मा सेक्टर को मिलेगी रफ्तार, अगले तीन साल में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद
खदान के अपशिष्ट रिसाइक्लिंग के लिए पर्यावरणीय मंजूरी अनिवार्य नहीं, खनन कंपनियों को बड़ी राहत!
देश में बढ़ते उत्पादन के साथ ही मिलावट के मामले भी बढ़ रहे, बड़े ब्रांड भी संदेह के घेरे में
मां वैष्णो देवी भवन पर आतंकी खतरे की आशंका, दिल्ली के बाद कटरा में हाई अलर्ट