इन्वेस्ट यूपी के सीईओ की मुश्किलें बढ़ीं, सीएम योगी ने सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज करवाई
लखनऊ. यूपी के सीनियर IAS अभिषेक प्रकाश को सीएम योगी ने सस्पेंड कर दिया. डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण में गड़बड़ी के आरोपों के बाद यह फैसला लिया गया. औद्योगिक विकास विभाग के सचिव और इन्वेस्ट यूपी के CEO अभिषेक प्रकाश 2006 बैच के आईएएस अफसर हैं. लखनऊ डिफेंस एक्सपो जमीन घोटाले में भ्रष्टाचार और फर्जी दस्तावेजों के आरोप सामने आए हैं. यह मामला भटगांव में डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है. मुआवजे के नाम पर अनियमितताओं के चलते तत्कालीन DM लखनऊ, IAS अभिषेक प्रकाश को निलंबित किया गया. जांच जारी है. उद्यमी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.
अभिषेक प्रकाश लखीमपुर खीरी, बरेली, हमीरपुर और लखनऊ के डीएम रह चुके हैं. स्पेशल सेक्रेटरी होम डिपार्टमेंट, मेरठ में एमडी वेस्टर्न इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट, डायरेक्टर नेडा, स्पेशल सेक्रेटरी यूपी मेडिकल, हेल्थ एंड फैमली वेलफेयर डिपार्टमेंट रह चुके हैं.
निकांत जैन एक बिचौलियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है की सोलर इंडस्ट्री लगाने के लिए उद्यमी ने किया था. इन्वेस्ट यूपी में आवेदन काम कराने के लिए वसूलीबाज आरोपी जैन ने कमीशन मांगा था.
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी