इजरायल ने ईरान, सीरिया और इराक में एक साथ की एयरस्ट्राइक
तेलअवीव । इजरायल और ईरान में संघर्ष तेज हो चुका है। बताया जा रहा है कि ईरान, सीरिया और इराक तीन देशों में एक साथ इजरायल ने एयरस्ट्राइक की है। ईरान के इस्फहान, दक्षिणी सीरिया के अस-सुवेदा गवर्नरेट और बगदाद क्षेत्र और इराक के बबील गवर्नरेट में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। तीन देशों में हुए धमाकों से इसकी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये हमला इजरायल ने किया है। इजरायली हमलों से दक्षिणी सीरिया के अस्वेदा और दारा प्रांतों में सीरियाई सेना से संबंधित स्थलों को निशाना बनाया गया है। इराक के एरबिल और मौसूल के निवासियों के अनुसार उन्होंने लड़ाकू विमानों की आवाज सुनी है। ये धमाके उस समय पर सुने गए जब इजरायल ने ईरान पर हमले का जवाब देने का वादा किया था। अब तेहरान से सारे फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है।
इसमें पहले ईरान के विदेश मंत्री ने इजरायल को धमकी दी गई थी। ईरान ने कहा था कि अगर इजरायली शासन फिर से दुस्साहस करता हैं, तब हमारी ओर से अगली प्रतिक्रिया तत्काल और बड़े स्तर पर होगी। ईरान ने देश के कई प्रांतों में अपनी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय कर दी और वायु रक्षा बैटरियां निकाल दीं। तेहरान द्वारा अपनी वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय करने के बाद इस्फ़हान के पास परमाणु सुविधाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
इजराइल का कथित हमला 13 अप्रैल को ईरान द्वारा इजराइल पर पहला सीधा हमला शुरू करने के कुछ दिनों बाद आया है। तेहरान ने इजराइल पर 300 से अधिक मिसाइलें और ड्रोन लांच किए। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ईरानी लक्ष्य परमाणु नहीं था। इस्फहान के वीडियो में क्षेत्र के आसमान में ईरानी हवाई सुरक्षा को सक्रिय दिखाया गया है।
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल