एससीओ बैठक से पहले जयशंकर और शरीफ गर्मजोशी ने मिले, बातचीत भी की
इस्लामाबाद। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर एससीओ बैठक में शामिल होने इस्लामाबाद में हैं। एससीओ बैठक के दूसरे दिन जयशंकर व्यापार और अर्थव्यवस्था को लेकर होने वाली वार्ता में भाग लेंगे। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने एससीओ के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के सम्मान में मंगलवार को अपने घर पर रात्रिभोज दिया था। इसी दौरान शरीफ और जयशंकर ने एक दूसरे का अभिवादन किया। जयशंकर और शरीफ ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और कुछ बातचीत भी की। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण संबंधों में किसी तरह की नरमी के संकेत नहीं मिले हैं।
पाकिस्तान कड़ी सुरक्षा के बीच एससीओ बैठक की मेजबानी कर रहा है। एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 23वीं बैठक इस्लामाबाद में पाकिस्तान की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। एससीओ सीएचजी बैठक सालाना आयोजित की जाती है। यह बैठक संगठन के व्यापार और आर्थिक एजेंडे पर केंद्रित होती है।
इससे पहले बैठक में भाग लेने पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर और मंगोलिया के पीएम लुव्सन्नामस्रेन ओयुन-एर्डीन के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर बातचीत हुई। जयशंकर ने एक्स पर तस्वीर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
बागलकोट में शिवाजी जयंती के दौरान बवाल, पत्थरबाजी के बाद प्रशासन सख्त
लोरमी में महिला से छेड़छाड़ केस, दो आरोपी गिरफ्तार
सिंघानिया चौक पर चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार
MCB में धान उठाव की रफ्तार तेज, 4.27 लाख क्विंटल का सफल परिवहन
रायपुर में फरार आरोपी की सक्रियता से हड़कंप, वीडियो वायरल
लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन
आज से शुरू CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतज़ाम
रणवीर सिंह को वॉइस नोट में जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की डिमांड