गांडेय विधानसभा सीट से आगे चल रहीं हैं कल्पना सोरेन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव में आगे चल रही हैं। चुनाव आयोग के अनुसार चौथे चरण की मतगणना के बाद कल्पना सोरेन भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा से 1,148 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई थी। दूसरे और तीसरे चरण में कल्पना सोरेन 2,242 सीटों से पीछे चल रहीं थीं।
24 चरणों में पूरी होगी मतगणना
गांडेय विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 24 चरणों में पूरी होगी। इस विधानसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान हुआ था। कुल मिलाकर 2.17 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। कल्पना सोरेन ने 4 मार्च को गिरिडीह जिले में हुए जेएमएम के 51वें स्थापना दिवस पर राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने उस दौरान विपक्ष पर हेमंत सोरेन के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया था।
31 जनवरी को गिरफ्तार किए गए थे हेमंत सोरेन
कल्पना के पति हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। उन पर जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में धन शोधन का आरोप लगा था। बता दें कि कल्पना सोरेने INDI गठबंधन के चुनाव प्रचार और रैलियों का प्रमुख चेहरा रहीं हैं।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी