कमला हैरिस बनेंगी अमेरिका की अगली राष्ट्रपति
वाशिंगटन। अमेरिकी चुनाव को लेकर भविष्यवाणी करने वाले एक चर्चित इतिहासकार एलन लिचमैन (77 साल) ने कमला हैरिस की जीत का दावा किया है। उनका दावा इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले 40 साल में की गई उनकी 10 में से 9 भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। लिचमैन उन चंद लोगों में शामिल थे जिन्होंने 2016 में ट्रम्प के जीतने की भविष्यवाणी की थी। इस पर ट्रम्प ने उनकी तारीफ की थी। हालांकि बीते जुलाई में जब बाइडेन राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर हुए तो उन्होंने इस फैसले को डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए एक बड़ी गलती करार दिया था।
डेढ़ महीने बाद अब लिचमैन के सुर बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर को होने वाले चुनाव में हैरिस की जीत तय है। लिचमैन चुनाव से जुड़ी भविष्यवाणी किसी सर्वे के आधार पर नहीं करते बल्कि अपने ‘कीज टू द व्हाइट हाउस मॉडल’ के आधार पर करते हैं। इसे उन्होंने 1981 में अपने दोस्त व्लादिमीर केइलिस-बोरोक के साथ विकसित किया था। यह मॉडल पिछले 120 साल में हुए सभी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के नतीजे के आधार पर तैयार किया गया था। इसके आधार पर वे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की 1984 से भविष्यवाणी कर रहे हैं। इस मॉडल के तहत वो उम्मीदवारों को 13 कसौटियों पर परखते हैं। इन कसौटियों में मिडटर्म इलेक्शन, इनकम्बेंसी, प्राइमरी चुनाव, स्वतंत्र उम्मीदवार, शॉट टर्म इकोनॉमी, लॉन्ग टर्म इकोनॉमी, पॉलिसी चेंज, व्हाइट हाउस स्कैंडल, विदेश नीति में असफलता, विदेश नीति में सफलता, विपक्षी उम्मीदवार का करिश्मा, सत्ताधारी उम्मीदवार की खूबी जैसे फैक्टर्स शामिल हैं।
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 हजार घूस कांड: चैनपुर थाना प्रभारी की जमानत खारिज
झारखंड में SIR प्रक्रिया अप्रैल से शुरू, मतदाता सूची का होगा बड़ा सत्यापन
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा के कुन्नी CHC में लापरवाही, स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत
शिक्षा के मंदिरों से हो भारतीयता के भाव का उद्घोष : मंत्री परमार
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 8 गिरफ्तार