कांवड़ यात्रा में हुड़दंग महंगा पड़ा, बुलेट साइलेंसर ने कराया 6000 का नुकसान
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में श्रावण मास के अवसर पर जिले में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा, व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था किया गया है। इसी क्रम में उपपुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने कार्यवाही करते 20 जुलाई 2025 को थाना भोरमदेव क्षेत्र अंतर्गत भोरमदेव मंदिर के पास एक बुलेट सवार द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहन से तेज आवाज करते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग में बाधा उत्पन्न की गई।
पुलिस ने काटा 6000 का चालान
तेज आवाज से कांवड़ियों और आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही थी, जिससे ट्रैफिक पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत 6000 रुपए का चालान किया गया। कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजन की गरिमा बनाए रखना सभी नागरिकों का दायित्व है।
ऐसे किसी भी प्रकार की गतिविधि जो आमजन की सुरक्षा या धार्मिक आस्था में व्यवधान उत्पन्न करे, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कबीरधाम पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान संयम, मर्यादा और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि शांति और श्रद्धा का वातावरण बना रहे।
सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित