UP में केशव प्रसाद मौर्य का हमला: केजरीवाल के झूठ को जनता ने किया खारिज
प्रदेश: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिल्ली के लिए आम आदमी पार्टी आपदा के रूप में थी। अरविंद केजरीवाल के झूठ और लूट को जनता ने नकार दिया है। दिल्ली की जनता विकास चाहती है, विवाद नहीं। केजरीवाल ने दस वर्षों में दिल्ली को बरबाद किया है। यमुना को नाला बना दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसकी सजा जनता ने उन्हें दे दी। उप मुख्यमंत्री ने सपा को अव्यवस्था फैलाने वाली पार्टी बताया।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद सोमवार को मेरठ पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि हरियाणा व महाराष्ट्र का चुनाव जीतने के बाद दिल्ली में भी भाजपा को ऐतिहासिक विजय मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के विश्वास के साथ दिल्ली में कमल खिला है। भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बना हुआ है। दिल्ली देश की राजधानी है और दिल्ली विश्व की बेहतरीन राजधानी भाजपा की सरकार में ही बन सकती है। अरविंद केजरीवाल को जो सजा दिल्ली की जनता ने सुनाई है, उसका स्वागत करते हैं। भाजपा की सरकार जनता से किए वायदे को पूरा करेगी और विकास बेहतरीन तरीके से करेगी।
प्रयागराज महाकुंभ में अव्यवस्था पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि महाकुंभ डुबकी लगाने के लिए महासागर की तरह श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, इससे अखिलेश यादव को परेशानी हो रही है। भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ के रास्तों में सेवा कर रहे हैं। अखिलेश कोई व्यवस्था नहीं करते, क्योंकि सपा अव्यवस्था फैलाने वाली पार्टी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। यह अनुचित है। उन्हें कोई सुझाव देना चाहिए, सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार नहीं करना चाहिए। महाकुंभ में बहुत अच्छी व्यवस्था है। मैं खुद प्रयागराज नहीं जा रहा हूं, ताकि सरकारी स्तर पर श्रद्धालुओं को कोई अव्यवस्था ना हो।
उन्होंने कहा कि महाकुंभ में अपेक्षा से अधिक भीड़ है। सड़कें, रेलमार्ग व हवाई मार्ग वही है, वहां वाहन अधिक हो गए हैं। आजादी के बाद पहली बार महाकुंभ में इतनी अच्छी व्यवस्था की गई है। मिल्कीपुर में जीत पर उन्होंने कहा कि अगर सपा जीतती तो अखिलेश को सब अच्छा लगता, सपा के हारने पर सब खराब हो जाता है। सपा 2027 में समाप्तवादी पार्टी बनने वाली है। सपा अपराधी, दंगाईयों, माफिया की पार्टी है। चुनाव आयोग को लेकर अखिलेश यादव बचकाना आचरण कर रहे हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। आवास योजनाओं में भी महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी।
कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी के साथ सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध
जेल से बाहर आते ही बनाई गैंगस्टर स्टाइल रील, रीवा पुलिस ने दबोचकर उतारा 'बॉस' का भूत
दो महीने पहले हुई थी शादी, मायके में नवविवाहिता ने दी जान
सीएम यादव का विपक्ष को जवाब, बोले- 'सबके लिए समान व्यवस्था होगी'
पटरी पर उतरने से पहले ही मेट्रो पर करोड़ों की मार, 8 करोड़ के सर्विस चार्ज को लेकर बढ़ा विवाद
घायल छात्रों से मिलकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा
बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहा पाकिस्तान, कनाडा से मांगा सहयोग
महिला की हत्या कर छिपाना चाहते थे सच, दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
UCC बिल पास, उत्तराखंड-गुजरात-असम के बाद चौथा राज्य बना एमपी
रोहित शर्मा के भविष्य पर अश्विन का बड़ा बयान, कहा- फैसले का सम्मान करना चाहिए