जानिए कौन सा कछुआ घर में रखना होता है शुभ
हर कोई चाहता है कि उसके जीवन में सुख और समृद्धि रहे. इसके साथ ही लाइफ में उन्नति भी होती रहे. जीवन की समस्याओं को दूर करने और धन लाभ के लिए लोग अपने घरों में बिना सोचे और समझे कछुआ पाल लेते हैं. कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. इस कारण हिंदू धर्म में कछुए को शुभ माना गया है. घर पर धातु का कछुआ रखना तो शुभ माना जाता है पर कुछ लोग इसको पालने को शुभ नहीं मानते हैं.
कछुए को देखना कई प्रकार के संकेत देता है. अगर आपको रास्ते में कछुआ चलते हुए दिखाई दे तो यह एक अशुभ संकेत होता है. अगर कछुए को आप पानी में देखते हैं तो यह संकेत शुभ होता है. कछुए को जमीन पर या जीवित चलते हुए देखा जाए तो इसका अर्थ है कि आपको धन की हानि होगी. कुछ ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि घर में जिंदा कछुआ रखना नकारात्मक कंपन पैदा करता है. इस कारण घर में जिंदा कछुआ नहीं रखा जाता है.
क्यों नहीं रखना चाहिए जिंदा कछुआ?
एस्ट्रोलॉजर नीति शर्मा की मानें तो कछुआ पालना तो शुभ होता है पर घर में उसके रहने लायक वातावरण नहीं मिल पाता है, जिससे वह कम साल ही जिंदा रह पाता है. इस कारण लोग पाप के भागीदार बन जाते हैं. कोशिश करनी चाहिए कि घर पर जिंदा कछुए की जगह धातु या लकड़ी आदि का कछुआ रखना चाहिए.
वहीं, कुछ और ज्योतिष के जानकारों का मानना है वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में जिंदा कछुआ रखने से नकारात्मक कंपन होता है इस कारण घर में कछुआ नहीं पालने की सलाह दी जाती है. इसके साथ ही जिंदा कछुआ पालना अपराध है. इससे आपको जेल भी हो सकती है.
धातु का कछुआ रखना होता है शुभ
वास्तु के अनुसार शुक्रवार, गुरुवार और बुधवार के दिन कछुए की मूर्ति रखना शुभ होता है. इससे घर में सकारात्मकता आती है. इसके साथ ही जीवन में सौभाग्य, समृद्धि, धन और शांति आती है. कछुआ आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में मजबूती लाता है. कछुए की मूर्ति अथवा फोटो घर पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है. इससे आपके करियर में सफलता के रास्ते खुलते हैं.
शुभ होता है धातु का कछुआ
अगर आप घर में कछुआ रखना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको धातु का कछुआ रखना चाहिए. धातु का कछुआ रखने से घर में खुशियां और सकारात्मकता आती है. वहीं, ऐसा कछुआ नकारात्मकता को दूर करता है. इसको घर की उत्तर पश्चिम दिशा में रखना चाहिए.
लकड़ी का कछुआ भी होता है शुभ
घर में धन, सकारात्मक ऊर्जा, प्रेम और शांति के लिए लकड़ी के कछुए को घर में रखना चाहिए. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सौभाग्य आता है. कछुए को घर में रखने से आर्थिक स्थिति सुधरती है. इसको घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए.
स्फटिक का कछुआ
घर में स्फटिक का कछुआ रखना भी शुभ माना जाता है. इससे घर में सुख और समृद्धि आती है. स्फटिक का कछुआ रखने से घर में तरक्की आती है. इस कछुए को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जा सकता है या फिर इसको उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं.
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा