लाडली बहना के लाभार्थियों को इंतजार, 1250 रुपये कब होंगे जारी?
भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार 1.27 करोड़ लाडली बहनों को हर महीने 1250 रुपये की सम्मान निधि देती है. यह राशि हर महीने की 10 तारीख या इससे पहले दी जाती थी. लेकिन इस बार 10 अप्रैल बीतने के बाद भी लाडली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर नहीं किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि अब लाडली बहनों को हर महीने की 10 तारीख को 1250रु नहीं मिलेंगे. बल्कि सरकार नई तिथि जारी कर सकती है.
पहली बार नहीं आई लडली बहना की किस्त
बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार बीते 22 महीनों से लाडली बहनों को 10 अप्रैल से पहले यह राशि देती आ रही है. ऐसा पहली बार है, जब 12 अप्रैल के बाद भी लाडली बहनों के खातों में राशि नहीं भेजी गई. हालांकि, इस मामले में महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा, '' लाडली बहना की राशि हस्तांतरित करने के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समय को देखते हुए योजना के तहत महिलाओं को भेजी जाने वाली राशि की तारीख निर्धारित होती है.''
किस तारीख को मिलेगी लाडली बहना की राशि?
बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी. तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून 2023 को लाडली बहना योजना के तहत एक हजार रु प्रति महिला के हिसाब से पहली किश्त जारी की थी. इसके बाद अक्टूबर 2023 में इस राशि को बढ़ाकर 1250 रु कर दिया गया. मार्च 2025 में योजना के तहत 22 वीं किश्त महिलाओं को दी गई थी, जो 10 मार्च को हस्तांतरित की गई थी. लेकिन अब सरकार लाडली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करने की तिथि में बदलाव करने जा रही है.
हालांकि, अभी इसकी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं है. लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अब लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली 1250 रुपये की राशि हर महीने की 10 नहीं, बल्कि 13 तारीख को हस्तांतरित की जाएगी.
क्यों बदली लाडली बहना की किस्त की तारीख?
वित्त विभाग के अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मध्यप्रदेश को केंद्रीय करों से जो राशि मिलती है. वह हर महीने की 10 तारीख को आती है. हर महीने प्रदेश सरकार को केंद्रीय करों के रुप में करीब 7 हजार करोड़ रु का भुगतान किया जाता है. उसी दिन सरकार लाडली बहनों को भी राशि हस्तांतरित करती थी. ऐसे में वित्त विभाग के अधिकारियों ने कैश लिक्विडिटी बनाए रखने के लिए लाडली बहना योजना की तिथि में बदलाव करने के लिए सीएम सचिवालय से अनुरोध किया था. जिसे सहमति दे दी गई है.
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पवार, कार्यक्रम रद्द; बेटी सुप्रिया का हेल्थ अपडेट
ST-SC अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ, मात्रात्मक आंकड़ों के लिए उच्च स्तरीय समिति तैयार
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
कमिश्नरेट सिस्टम का असर: रायपुर में वारंटियों के खिलाफ पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक'
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज