एच-1बी वीजा पंजीकरण की अंतिम तारीख का हुआ एलान
भारतीय आइटी पेशेवरों में लोकप्रिय अमेरिकी एच-1बी वीजा की वित्तीय वर्ष 2025 के लिए प्रारंभिक पंजीकरण की तिथि 22 मार्च को खत्म हो रही है। अमेरिकी संघीय एजेंसी ने बताया कि यह सुविधा यूएससीआइएस की साइट पर आनलाइन उपलब्ध है।
यूएससीआइएस ने जारी की गाइडलाइंस
अमेरिकी तकनीकी कंपनियां हर वर्ष भारत और चीन जैसे देशों के हजारों एच-1बी वीजा धारक कर्मचारियों की भर्ती करती हैं। अमेरिकी नागरिकता व आव्रजन सेवा (यूएससीआइएस) ने सोमवार को बताया कि तय तिथि तक संभावित आवेदकों और कानूनी प्रतिनिधियों को चयन प्रक्रिया के लिए हर लाभार्थी का पंजीकरण करने और पंजीकरण शुल्क भुगतान करने के लिए दिए गए ऑनलाइन अकाउंट का उपयोग करना होगा।
क्या है एच-1 बी विजा
एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी तकनीकी कंपनियों को विदेशी कामगारों की एक निश्चित अवधि के लिए नियुक्ति करने की अनुमति देता है। मीडिया को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गैर-आप्रवासी कर्मचारियों के लिए फार्म आइ-129 और प्रीमियम प्रोसेसिंग सेवा के लिए आइ-907 फार्म यूएससीआइएस पर आनलाइन उपलब्ध है।
यूएससीआइएस ने बताया कि एक अप्रैल से एच-1बी कैप आवेदनों के लिए फार्म की आनलाइन फाइलिंग स्वीकार शुरू कर दिया जाएगा।
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे
Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक
79th BAFTA: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने किया बेटी राहा का जिक्र; कहा- 'वो तीन साल की हो गई है और अब...'