लेबनान पेजर विस्फोट: व्यंग्यकार यूसुफ बोले-इजरायल तुम जीत गए
इजिप्ट। फिलिस्तीन के मुखर समर्थक मिस्र के व्यंग्यकार बासेम यूसुफ ने इजराइल पर निशाना साधा है। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इजरायल की जासूसी एजेंसी मोसाद ने हिजबुल्लाह सदस्यों द्वारा मंगवाए गए पांच हजार पेजर में विस्फोटक लगाया था। मंगलवार को लेबनान में हजारों वायरलेस डिवाइस फट गए, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और तीन हजार से ज्यादा घायल हुए हैं।
इजरायल के आलोचक यूसुफ ने कहा कि एक देश की सनक की वजह से उनके फोन, उनके बच्चों के टैबलेट और यहां तक कि उनके सिक्यूरिटी डिवाइसेज जैसे रोजमर्रा के उपकरण टाइम बम बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि हजारों मासूमों लोगों की जान लेने वाले इजरायल तुम जीत गए। एक भी राजनेता या देर रात तक इस बारे में बात नहीं करते? क्या इनमें से कोई भी खबर जिक्र करने के लायक नहीं है? इसमें कुछ भी मजेदार नहीं निकल सकता? पूरा देश वास्तव में बंधक है, पूरी दुनिया बंधक है।
लेबनान के अलावा, मंगलवार को सीरिया में भी करीब 100 विस्फोट हुए। लेबनान में देश के राजदूत मोजतबा अमानी पेजर विस्फोटों में घायल हुए हजारों लोगों में शामिल हैं। हिजबुल्लाह ने इजराइल की इस हरकत की निंदा की है और इजराइल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की कसम खाई है। यह पहली बार नहीं है कि मिस्र के व्यंग्यकार ने इजराइल के खिलाफ बोला हो। इस साल की शुरुआत में नई दिल्ली में यूसुफ ने गाजा में हमास के खिलाफ चल रहे युद्ध को लेकर इजराइल पर हमला किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि इजराइल द्वारा बनाई गई वैकल्पिक वास्तविकता लोगों को गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों के साथ जो कुछ भी हो रहा है, उसे ठीक मानने के लिए प्रेरित कर रही है।
रिटायर्ड फौजी ने सिर पर राइफल रखकर ट्रिगर दबाया, इलाके में सनसनी
सिहोरा में हिंसा का लाइव फुटेज वायरल, हमलावरों की करतूत कैमरे में कैद
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ