मां नर्मदा किनारे मोहन सरकार
भोपाल । मां नर्मदा किनारे महेश्वर में 24 जनवरी को मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ मां की पूजा अर्चना करेंगे। कैबिनेट की बैठक में मां नर्मदा के साथ नदी संरक्षण, पर्यावरण, वन, प्रदूषण से जुड़े प्रस्तावों पर मंथन होगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश की जीवन रेखा मां नर्मदा के पांच साल के संवर्धन का प्लान भी तैयार किया जाएगा। कृष्णपाथेय समेत अन्य धार्मिक प्रोजेक्ट और मंदिरों को लोक के रूप में विकसित करने पर भी मंथन होगा। प्रदेश में आधा दर्जन से अधिक धार्मिक स्थल को लोक के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के सलकनपुर धाम, राम राजा लोक, मैहर मां शारदा लोक समेत कई अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का लोक में परिवर्तन होगा। महेश्वर से पहले 15 जनवरी को भी कैबिनेट की बैठक होगी। 15 जनवरी को मंत्रालय में मोहन कैबिनेट की बैठक होगी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कैबिनेट के सभी साथियों के साथ यहां बैठक करेंगे और देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में यहां के ऐतिहासिक किले व धार्मिक महत्व वाले स्थानों के विकास को लेकर फैसला लेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रानी दुर्गावती के किले वाले स्थान दमोह जिले के सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक कर चुके हैं। सीएम डॉ मोहन यादव ने देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती वर्ष में साल भर कार्यक्रम करने का फैसला किया है। इसी तारतम्य में पिछले दिनों संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में देवी अहिल्याबाई को लेकर कई निर्णय लिए गए थे। अब इसी माह मोहन सरकार खरगोन जिले के महेश्वर में कैबिनेट बैठक करने वाली है। बताया जाता है कि कैबिनेट बैठक की प्रस्तावित तिथि 24 जनवरी है जो गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले है। अफसरों के मुताबिक इस तारीख में बदलाव भी हो सकता है पर बैठक इसी महीने होना है, यह तय है। कैबिनेट की मीटिंग 24 को टली तो गणतंत्र दिवस के बाद होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ महेश्वर किले के पास देवी मां की पूजा अर्चना करेंगे। साथ ही कैबिनेट की बैठक में मां नर्मदा के साथ नदी संरक्षण, पर्यावरण, वन, प्रदूषण से जुड़े प्रस्तावों पर मंथन होगा। कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित होने के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कलेक्टर और एसपी महेश्वर का दौरा भी कर चुके हैं।
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला