हर घर जल श्रेणी में शामिल हुआ गांव मड़वाकानी
जशपुरनगर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जल जीवन मिशन के तहत् हर घर जल उपलब्ध कराने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है और जिले के सभी गांव में ग्रामीणों की पानी की समस्याओं को खत्म करने हेतु शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम मड़वाकानी भी हर घर जल श्रेणी में शामिल हो गया है। इसके लिए ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ग्राम मड़वाकानी में जल जीवन मिशन योजना को सुचारू रूप संचालित किया गया। मड़वाकानी में जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्राम में 2 उच्च स्तरीय जलागार स्ट्रक्चर लगाया गया है। जिसकी क्षमता 20000 लीटर हैे और कुल 65 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन द्वारा सभी के घरों को पानी दिया जा रहा है।
जल जीवन मिशन के आने से पूर्व यहां के ग्रामीण पानी की आवश्यकता के लिए हैण्डपंप एवं कुंओं पर आश्रित रहते थे। विशेष कर महिलायें जो परिवार के पानी के लिए हैण्डपंप एवं कुंओं से पानी लाती थी अब वो समस्या योजना के आने से खत्म हो गया है। योजना से पूर्व ग्रामीणों का पानी की वजह से ज्यादा तबीयत खराब होने की समस्या थी। अब पानी जांच कर पीने से तबीयत खराब होने में काफी कमी आई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 हजार घूस कांड: चैनपुर थाना प्रभारी की जमानत खारिज
झारखंड में SIR प्रक्रिया अप्रैल से शुरू, मतदाता सूची का होगा बड़ा सत्यापन
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा के कुन्नी CHC में लापरवाही, स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत