मैहर देवी और विंध्यवासिनी मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
विश्व विख्यात आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी मंदिर को सोमवार की आधी रात बम से उड़ाने की धमकी पुलिस को मिली। 112 पर कंट्रोल रूम को धमकी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बम डिस्पोजल स्क्वाड के साथ विन्ध्याचल पहुंची। देर रात तक विन्ध्यवासिनी मंदिर सहित, अष्टभुजा, कालीखोह मंदिरों की सघन जांच की गई।
दूसरी तरफ फोन के माध्यम से ट्रेस कर धमकी देने वाले प्रयागराज निवासी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लखनऊ कंट्रोल रूम ने यह जानकारी मिर्जापुर कंट्रोल रूम को आधी रात को दी। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स, बम निरोधक दस्ता सहित रात 12:15 से लेकर रात्रि 2:00 बजे तक मां विंध्यवासिनी मंदिर,काली खोह मंदिर व मां अष्टभुजा देवी मंदिर प्रांगण में बम में तलाशी ली गई। इस दौरान सुरक्षा, सूचना और पुलिस के विभिन्न अंग मौजूद रहे। संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया गया।
सुरक्षा में तैनात रही पुलिस
अभियान के दौरान मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण, इंट्रेंस प्लाजा, परिक्रमा पथ एवं चारों प्रमुख मार्गों एवं काली खोह मंदिर व अष्टभुजा देवी मंदिर में टीम ने जाकर तलाशी ली। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार से कोई वस्तु नहीं मिली। तब जाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रयागराज जनपद के हनुमान मंदिर के पीछे सिविल लाइन निवासी मयंक उम्र 42 वर्ष ने 12 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी। मिर्जापुर पुलिस ने प्रयागराज पुलिस से संपर्क किया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
तीनों मंदिरों की सघन जांच के दौरान सीओ सिटी, बम डिस्पोजल टीम, एलीटेज विभाग, एल आई यू, मंदिर धाम सुरक्षा प्रभारी तथा थाना प्रभारी के साथ पुलिस दलबल के साथ मौजूद रही। एसओ विन्ध्याचल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि देर रात लखनऊ कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। तीनों मंदिरों की सघन जांच हुई। प्रयागराज से बताया गया कि धमकी देने वाले को हिरासत में ले लिया गया है। 20 साल से मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव