डिलीवरी बॉय की हत्या के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
लखनऊ। लखनऊ में डिलीवरी ब्वॉय की हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी गजानन ने सरेंडर कर दिया है। आरोपी ने कुर्सी थाने में दर्ज मारपीट के मामले में बुधवार को कोर्ट में सरेंडर किया। डिलीवरी ब्वॉय की हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी आकाश को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि गजानन ने ऑनलाइन दो मोबाइल फोन ऑर्डर किए थे। 23 सितंबर को डिलीवरी ब्वॉय भरत साहू फोन की डिलीवरी करने गजानन के घर पहुंचा था। आरोप है कि गजानन ने पैसा न देना पड़े इसलिए भरत की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बारे में किसी को जानकारी न हो इसलिए 5 घंटे शव को घर में छिपाए रखा। सामान डिलीवरी करने का भी प्रयास किया। रात में सुनसान होने पर डिलीवरी ब्वॉय के पार्सल बैग में ही उसकी लाश पैक की। कार से 10 किलोमीटर दूर इंदिरा नहर पहुंचे और पानी में फेंक दिया।
आरोपियों ने अपने पड़ोस के लड़के हिमांशु कनौजिया के मोबाइल से सामान ऑर्डर किया था। डिलीवरी बॉय भरत कुमार प्रजापति 32 हत्याकांड का मुख्य आरोपी गजानन दुबे उर्फ दुबे बुधवार को बाराबंकी कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया। पुलिस की तीन टीमें खाक छानती रह गईं। अब चिनहट पुलिस उसको कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी। उधर अभी भी इंदिरा नहर में एसडीआरएफ की टीम भरत की तलाश में जुटी है। नहर से सटे थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर जानकारी साझा की है। चिनहट सतरिख के सविता विहार निवासी भरत 24 सितंबर को एक लाख रुपये के कीमत के दो मोबाइल डिलीवर करने के लिए इलाके में गए थे। इस दौरान मोबाइल और कैश लूटने के बाद गजानन दुबे और उसके साथी आकाश शर्मा ने भरत की हत्या कर दी थी। शव बैग में भरकर बाराबंकी में माती में जाकर इंदिरा नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इंस्पेक्टर चिनहट अश्विनी चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी गजानन पर बाराबंकी के कुर्सी थाने में अमानत में खयानत की धारा का केस वर्ष 2021 में दर्ज हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद इसी केस में बुधवार को सरेंडर कर दिया।
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या