मौसम विभाग का अलर्ट: अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार को आंधी के बाद ही तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस दौरान वज्रपात से कई लोगों की जान चली गईं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी कई जगहों पर तेज हवा के साथ ही बारिश का अनुमान जताया है। इसके बाद वर्षा में कमी आने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी, मीरजापुर और आजगमढ़ मंडल के कुछ जिलों में रविवार दोपहर बाद मौसम बदला और बूंदाबांदी संग तेज हवा चलने लगी।
वज्रपात से कई मौतें
वज्रपात की चपेट में आकर जौनपुर में एक महिला की मृत्यु हो गई, इसके अलावा दो लोग झुलस गए। सोनभद्र में भी वज्रपात से एक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। चंदौली में एक महिला की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। रविवार शाम को पूरे बरेली मंडल में आंधी के साथ बरसात हुई। शाहजहांपुर के निगोही में ओले भी गिरे।
चंबा में बादल फटने से एक की मौतहिमाचल प्रदेश में तीन दिन से हो रही वर्षा व ओलावृष्टि से नुकसान बढ़ने लगा है। शनिवार रात चंबा जिले के भटियात में स्थित चेली गांव के समीप डोंडरा नाला में बादल फट गया। इससे नाले में आई बाढ़ में बहने से भेड़पालक की मौत हो गई। लगभग 100 से अधिक भेड़-बकरियां बहने से मर गईं। भेड़पालक की पहचान 65 वर्षीय अमरो पुत्र फीणू राम गांव चेली डाकघर रायपुर के रूप में हुई है। रविवार सुबह भेड़पालक का शव नाले में मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भेड़पालक के निधन पर शोक जताया है।
वर्षा से कैम्पटी फाल में बढ़ा पानी, दहशत में दुकानदार
उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को अंधड़ और वर्षा के चलते पारे में गिरावट दर्ज की गई। चारधाम में दोपहर बाद हुई वर्षा से यकायक ठंड बढ़ गई। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद आकाशीय बिजली चमकने और बादलों की गर्जन के साथ तेज हवाएं चलीं व झमाझम वर्षा हुई। उधर, मसूरी में तेज वर्षा से कैम्पटी फाल में यकायक पानी बढ़ गया।
ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने पर्यटकों को कैम्पटी फाल जाने से रोक दिया। जलस्तर बढ़ने से झरने के आसपास के दुकानदार भी दहशत में आ गए। कैम्पटी थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि कैम्पटी के पास पहाड़ी से मलबा गिर गया था, जिसे जेसीबी से हटाकर आवागमन सुचारु किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन अंधड़, ओलावृष्टि के साथ तेज वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब में वर्षा और ओलावृष्टि से किसान चिंतित
पंजाब के कुछ जिलों में रविवार को तेज हवाओं के साथ वर्षा और ओलावृष्टि हुई। गेहूं की कटाई और खरीद के बीच इस वर्षा से किसान बेहद चिंतित हैं। वर्षा से जहां गेहूं की कटाई प्रभावित हो रही है, वहीं मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग की गति धीमी होने से वहां खुले में पड़ी गेहूं की फसल वर्षा से भीग जाने से किसानों के साथ-साथ आढ़ती भी परेशान हैं।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण